फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Retired teachers will teach in model culture schools

मॉडल संस्कृति स्कूलों में पढ़ाएंगे सेवानिवृत्त शिक्षक

Wed, 06 Oct 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Retired teachers will teach in model culture schools
गांव ततारपुर इस्तमुरार स्थित मॉडल संस्कृति स्कूल। संवाद - फोटो : Rewari
जिले के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में काफी समय से रिक्त चल रहे टीजीटी व पीजीटी के पदों पर सेवानिवृत्त शिक्षकों की सेवाएं ली जाएंगी। कोरोना महामारी के चलते स्कूल बंद होने के कारण पहले ऑनलाइन माध्यम से स्कूलों में पढ़ाई कराई जा रही थी। जिसके चलते शिक्षकों की कमी ज्यादा महसूस नहीं हो रही थी, लेकिन अब स्कूलों में सभी कक्षाएं शुरू होने के बाद विद्यालय प्रबंधन के साथ-साथ विद्यार्थियों के सामने परेशानियां आ रही हैं। निदेशालय की ओर से विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त पदों पर सेवानिवृत्त शिक्षकों की सेवाएं लेने के निर्देश दिए गए हैं। इसको लेकर निदेशालय की तरफ से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

पांचों स्कूलों में रिक्त हैं विभिन्न विषयों के 14 पद
जिले में पांच राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हैं, जिसमें राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ततारपुर इस्तमुरार, गुडियानी, पीथड़ावास, बोड़ियाकमालपुर, गढ़ी बोलनी शामिल हैं। इन सभी विद्यालयों में विभिन्न विषयों के 14 पद रिक्त हैं। पीथड़ावास स्कूल में पीजीटी कॉमर्स, जीव विज्ञान तथा टीजीटी गणित तथा बोड़िया कमालपुर में पीजीटी राजनीतिक शास्त्र व आर्ट एंड क्राफ्ट के पद रिक्त हैं। इसके अलावा ततारपुर इस्तमुरार में पीजीटी अर्थशास्त्र व टीजीटी एसएस तथा गढ़ी बोलनी में टीजीटी गणित व विज्ञान के पद रिक्त हैं। वहीं गुडियानी में पीजीटी जीव विज्ञान, फिजिकल एजुकेशन, संस्कृत, कंप्यूटर व फाइन आर्ट्स के पद रिक्त हैं। इसके चलते विद्यालयों में विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है। अब रिक्त पदों पर सेवानिवृत्त शिक्षक मिलने के बाद विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

निदेशालय की तरफ से इस संबंध में हमारे पास पत्र आ गया है। हमने संबंधित स्कूलों के मुखियाओं को आवश्यकतानुसार सेवानिवृत्त शिक्षकों की सेवाएं स्टाप गैप अरेंजमेंट के रूप में लेने के लिए सूचित कर दिया है। - राजेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed