{"_id":"687aa57b6e07d6a0a7008312","slug":"retired-personnel-should-help-in-creating-awareness-against-drug-addiction-sp-rewari-news-c-198-1-rew1001-222792-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के खिलाफ जागरूकता में मदद करें रिटायर्ड कर्मी : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के खिलाफ जागरूकता में मदद करें रिटायर्ड कर्मी : एसपी
Sat, 19 Jul 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों की समिति के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने नशे और साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता अभियान में मदद करने की अपील की।
उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों से समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने सुझाव साझा दिए। एसपी ने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी समाज का अहम हिस्सा हैं। उनके पास वर्षों का अनुभव व ज्ञान है, जिसका लाभ समाज को मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पारिवारिक विवादों के समाधान, आपसी भाईचारा बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम में उनकी भूमिका अहम होती है। साइबर अपराध और नशे की प्रवृत्ति जैसी सामाजिक चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि इनके विरुद्ध जागरूकता फैलाने में भी सेवानिवृत्त कर्मचारी विभाग के लिए सहायक सिद्ध हो सकते हैं। उन्होंने सेवानिवृत्तों से अपील की है कि वे पुलिस का मार्गदर्शन करते हुए समाज में शांति व सद्भाव बनाए रखने में सहयोग करें।