फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Retired employees to protest at Jantar Mantar on 17th

Rewari News: रिटायर्ड कर्मचारियों का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन 17 को

Thu, 11 Sep 2025 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Retired employees to protest at Jantar Mantar on 17th
नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में बैठक दौरान चर्चा करते रिटायर्ड कर्मचारी। स्रोत : संघ
रेवाड़ी। हरियाणा जिला रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान रामेश्वर दयाल शर्मा ने की। निर्णय लिया गया कि संगठन की ओर से 17 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर राज्य कार्यकारिणी के प्रवक्ता एवं जिला प्रभारी धर्मपाल शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे और उन्होंने संगठन की मजबूती एवं सरकार की नीतियों पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन

धर्मपाल शर्मा ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की पेंशन पर दृष्टि जमाए बैठी है और संगठन को तोड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सरकार पेंशन वित्त विधेयक को वापस नहीं लेती और आठवें वेतन आयोग का गठन नहीं करती, तब तक संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित अन्य नेताओं ने भी अपनी बात रखी। मनफूल सिंह सांगवान ने कहा कि संगठन को हर हाल में मजबूत किया जाए और एकजुट होकर सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया जाए। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों की मदद की अपील भी की।
कुलदीप सिंह यादव ने सरकार पर शोषण का आरोप लगाते हुए कहा कि महंगाई चरम पर है, फिर भी कर्मचारियों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने सभी बीमारियों का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने और मेडिकल भत्ता 3 हजार रुपये करने की मांग की।
ओमप्रकाश सैन ने कहा कि पेंशनर्स जन्म से ही संघर्ष कर रहे हैं और संगठन ही उनकी असली ताकत है। हरिसिंह ने कम्युटेशन की राशि केवल 11 वर्षों तक काटे जाने की मांग रखी।

बैठक में कुलदीप सिंह यादव, हरिसिंह, भरत लाल शर्मा, चमन लाल बागड़ी, गजे सिंह यादव, महेंद्र सिंह, राजपाल यादव, भगत सिंह सामग्रियां, राजेंद्र कुमार सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed