फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Retired Delhi policeman duped of Rs 95,000 on pretext of ticket cancellation, two arrested

Rewari News: सेवानिवृत्त दिल्ली पुलिसकर्मी से टिकट कैंसिल कराने के नाम पर 95 हजार ठगे, दो गिरफ्तार

Thu, 13 Nov 2025 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Retired Delhi policeman duped of Rs 95,000 on pretext of ticket cancellation, two arrested
आरोपी, शहबाज हुसैन उर्फ आदिल। स्रोत : आरोपी - फोटो : सांकेतिक
रेवाड़ी। दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड कर्मचारी को टिकट बुकिंग कैंसिल कराने का रिफंड पाने के नाम पर 95 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान एमपी के बनिया टोला कोटमा निवासी मोहम्मद इमरान व एमपी के विकास नगर कोटमा निवासी शहबाज हुसैन उर्फ आदिल के रूप में हुई है। आरोपी मोहम्मद इमरान के खाते में ठगी की 94 हजार रुपये की रकम गई थी। आरोपी शहबाज हुसैन उर्फ आदिल ने आरोपी मोहम्मद इमरान का बैंक खाता साइबर ठगों को मुहैया कराने में मध्यस्थता की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसपी कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मोहल्ला आनंद नगर निवासी अरुण कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने परिवार के साथ प्रयागराज जाने के लिए दिसंबर में आईआरसीटीसी के एप से 8 रेल टिकट बुक कराए थे। 18 फरवरी को उन्होंने 4 टिकट कैंसिल कराए थे लेकिन रिफंड नहीं मिला। एप पर रिफंड हिस्ट्री चेक करने पर उन्हें एक नंबर मिला।
उस नंबर पर कॉल करने के बाद रिसीव करने वाले ने बताया कि जिस नंबर से टिकट बुक कराए थे, वह उसी नंबर से कॉल करें। उन्होंने उसी नंबर से कॉल की। इसके बाद उनके पास अन्य नंबर से व्हॉट्सएप कॉल प्राप्त हुई।

बताया गया कि उनका रिफंड भेज दिया गया है। जब रिफंड नहीं मिला तो कॉल करने वाले ने अलग नंबर से कॉल करते हुए कहा कि फोन-पे पर जो मैसेज मिला है, उस पर अपने मोबाइल फोन के अंतिम पांच डिजिट डालें। नंबर डाले तो फोन-पे से 94 हजार 165 रुपये कट गए। इसके बाद ठगी का अहसास हुआ तो पुलिस को शिकायत दी गई।

आरोपी, शहबाज हुसैन उर्फ आदिल। स्रोत : आरोपी

आरोपी, शहबाज हुसैन उर्फ आदिल। स्रोत : आरोपी- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed