{"_id":"694446483679a250750da88c","slug":"reserved-wards-decided-by-draw-in-municipality-dharuhera-rewari-news-c-198-1-rew1001-230648-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नगर पालिका धारूहेड़ा में ड्रॉ से तय हुए आरक्षित वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नगर पालिका धारूहेड़ा में ड्रॉ से तय हुए आरक्षित वार्ड
विज्ञापन
धारूहेड़ा। नगर पालिका धारूहेड़ा में आगामी निकाय चुनावों को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। वार्ड आरक्षण के लिए ड्रॉ निकाला गया जिसमें विभिन्न वर्गों और महिलाओं के लिए वार्ड निर्धारित किए गए। ड्रॉ के बाद कई वार्डों की स्थिति साफ हो गई, जिससे राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है।
ड्रॉ के अनुसार वार्ड नंबर 4, 14 एससी व वार्ड नंबर 6 महिला एससी के लिए आरक्षित किया गया है जबकि वार्ड नंबर 14 को एससी वर्ग के लिए आरक्षित रखा गया है। वार्ड नंबर 7 को बीसीए और वार्ड नंबर 11 को बीसीए महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं वार्ड नंबर 8 को बीसीबी व वार्ड नंबर 1 को बीसीबी महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।
इसके अलावा महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से वार्ड नंबर 15, 16 और 17 को भी महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। नगर पालिका धारूहेड़ा में फिलहाल कुल 18 वार्ड हैं लेकिन नई वार्डबंदी लागू होने के बाद वार्डों की संख्या बढ़कर 19 हो जाएगी। मीटिंग में चेयरमैन कंवर सिंह, डीएमसी बह्मप्रकाश और अन्य पार्षद मौजूद रहे।