फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Repeated demand, when will road construction happen

बार-बार की मांग, कब होगा सड़क निर्माण

Fri, 29 Oct 2021 10:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Repeated demand, when will road construction happen
सड़क बनाने की मांग को लेकर दिल्ली रोड को जाम करते लोग। - फोटो : Rewari
सड़क निर्माण अधूरा छोड़ देने के कारण परेेेशान लोगों ने पुलिस लाइन के सामने जाम लगा दिया। दिल्ली रोड स्थित पुलिस लाइन के समीप फ्लाईओवर के नीचे सड़क निर्माण कार्य अधूरा रहने से सड़क टूटी हुई है। इस समस्या के कारण गहरे गड्ढे व उड़ती धूल से लोग परेशान है। इस कारण सड़क पर करीब दो घंटे जाम की स्थिति बनी रही। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने लोगों के बीच पहुंच कर उनका समर्थन किया। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता पीके मलिक और तहसीलदार प्रदीप देशवाल ने 15 दिन में सड़क निर्माण का आश्वासन दिया। साथ ही एक प्रतिनिधि मंडल ने डीसी यशेंद्र सिंह से भी मुलाकात कर सड़क निर्माण को लेकर मांग की जाएगी।
विज्ञापन

दिल्ली रोड से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन गुजरते है। वर्तमान में वाहनों के गुजरने से दिन-रात धूल उड़ रही है। उड़ती धूल के कारण लोगों का घरों और दुकानों में रहना भी मुश्किल हो गया है। प्रशासन से बार-बार निर्माण कराने की मांग की गई। मगर अब तक कोई समाधान नहीं हो सका। जाम के दौरान रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राम पहुंचे व सड़क के निर्माण की मांग को लेकर विधायक ने धरना भी दिया था।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं और लोगों की जान जा रही है, लेकिन अधिकारियों द्वारा गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। लोगों की मांग पूरी तरह जायज है और वह उनकी मांग का समर्थन करते हैं। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि कितनी बड़ी बात है कि लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी जाम लगाना पड रहा है। ये सभी लोग संबंधित अधिकारियों से बार-बार मिल चुके हैं। मैंने स्वयं विधानसभा में भी इस सड़क को ठीक कराने के लिए बोला है। लिखित में मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी पत्र लिखा है और निवारण समिति की बैठक में भी इसको ठीक कराने के लिए बोला। लेकिन किसी के कान पर कोई जूं नही रेंगी। लोगों ने तंग आकर यह कदम उठाया है ताकि मौजूदा सरकार अपनी कुंभकर्णी नींद से जागे। विधायक ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत व रेवाड़ी कष्ट निवारण समिति के चेयरमैन केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश यादव सहित ने भी लोगों को झूठा आश्वासन इस रोड को ठीक कराने के लिए दिया है। अब जनता क्या समझे या तो मौजूदा सरकार इस रोड को ठीक कराना ही नही चाहती या फिर अधिकारी इनकी मानते नही, इनमें से एक बात तो अवश्य है। क्योंकि जनता यहां पर इतने समय से परेशान चल हो रही है जनता ने हर संभव प्रयास भी कर लिए हैं। फिर भी इस छोटे से टुकडे़ को ठीक नही कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की सूचना के बाद लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता पीके मलिक, तहसीलदार प्रदीप देशवाल और डीएसपी मोहम्मद जमाल मौके पर पहुंचे। एसई प्रदीप मलिक और तहसीलदार प्रदीप देशवाल ने बताया कि सड़क के टेंडर जारी हो चुके हैं और अगले 15 दिन में सड़क बनाने का काम शुरू हो जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल संजय कुमार, इंद्रजीत, राकेश, भीम सिंह और नवीन यादव ने डीसी यशेंद्र सिंह से मुलाकात कर सड़क का निर्माण जल्द कराने की मांग भी की। डीसी शीघ्र सड़क निर्माण का आश्वासन दिया है। प्रशासन की ओर से गड्ढों को भरकर पानी का छिड़काव भी किया गया। सड़क का निर्माण होने तक प्रतिदिन पानी का छिड़काव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed