{"_id":"6a5282e9e983b6eb340f5404","slug":"repair-work-begins-on-dilapidated-bridge-on-national-highway-people-heave-a-sigh-of-relief-rewari-news-c-198-1-rew1010-241699-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर जर्जर पुल की मरम्मत शुरू, लोगों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर जर्जर पुल की मरम्मत शुरू, लोगों ने ली राहत की सांस
Sat, 11 Jul 2026 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
7 जुलाई को प्रकाशित खबर
- फोटो : 1
धारूहेड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव खरखड़ा के पास स्थित जर्जर माइनर पुल की शनिवार को मरम्मत शुरू करा दी। इससे पुल की मरम्मत कराने की मांग करने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है।
हाईवे पर माइनर पुल इस कदर जर्जर हो गया था कि उसमें लगे सरिये नजर आने लगे थे। इस खबर को अमर उजाला ने 7 जुलाई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जर्जर पुल को लेकर स्थानीय लोग चिंतित थे। स्थानीय ग्रामीणों ने एनएचएआई अधिकारियों से पुल की मरम्मत की मांग की थी।
शिकायत मिलने के बाद एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का कार्य शुरू कराया। मजदूरों ने मशीन की सहायता से क्षतिग्रस्त कंक्रीट को हटाकर मरम्मत कराई ताकि पुल की संरचना सुरक्षित बनी रहे।
विज्ञापन
एनएच-48 के प्रोजेक्ट डायरेक्टर योगेश तिलक ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। शिकायत के बाद मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है और आवश्यकता अनुसार आगे भी तकनीकी निरीक्षण कर आवश्यक कार्य कराया जाएगा।
ग्रामीणों ने एनएचएआई की ओर से त्वरित कार्रवाई पर संतोष जताते हुए पुल को जोड़ने वाली क्षतिग्रस्त सड़क की भी मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों का आवागमन पूरी तरह सुरक्षित और सुगम हो सके।