फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rejangla stadium ready with Rs 3 crores

Rewari News: तीन करोड़ से रेजांगला स्टेडियम बनकर तैयार

Mon, 03 Mar 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 03 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Rejangla stadium ready with Rs 3 crores
फोटो : 18सुरहेली गांव स्थित खेल स्टेडियम का मुख्य द्वार। संवाद - फोटो : विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। कोसली उपमंडल के सुरहेली गांव में तीन करोड़ की लागत से रेजांगला खेल स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है। इसे जल्द ही खेल विभाग के सुपुर्द किया जाएगा। इसके बाद खेल नर्सरी, फुटबॉल, क्रिकेट, एथलेटिक आदि के साथ बैडमिंटन, जूडो जैसे इंडोर खेल गतिविधियां भी आरंभ हो सकेंगी।
इसको लेकर खेल विभाग के अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत और प्रतिष्ठित लोग लगातार निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए जुटे थे। पिछले दिनों कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी ममता देवी ने स्टेडियम की प्रगति को लेकर निरीक्षण भी किया। निर्माण कार्य पूरा होने के साथ अब खेल परिसर खिलाड़ियों का इंतजार कर रहा है। स्टेडियम में खेल गतिविधियां आरंभ होने से गांव ही नहीं आसपास के युवाओं को भी यहां विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का निखार सकेंगे।
विज्ञापन


इस स्टेडियम के निर्माण प्रक्रिया वर्ष 2014-15 में आरंभ हुई थी। विभिन्न प्रक्रियाओं के बाद अब स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है। इसमें खेल गतिविधियों के साथ खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम, इंडोर खेल गतिविधियों के लिए हाल, पार्किंग व विभिन्न प्रतियोगिताओं से संबंधित प्रबंधन का ध्यान रखते हुए निर्माण किया है। कार्यालय के लिए भी कमरा बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
सुरहेली गांव का खेल स्टेडियम बनकर तैयार हो चुका है। उच्च अधिकारियों से एक माह के अंदर खेल गतिविधियां आरंभ कराने की मांग की जाएगी। आने वाले दिनों में नियमित प्रशिक्षक की नियुक्ति कराकर खेल नर्सरी व अन्य गतिविधियां विधिवत आरंभ करा दी जाएगी। इससे स्थानीय खेल प्रतिभाओं को अभ्यास करने का अवसर मिलेगा। - ममता देवी, कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed