{"_id":"68ed47224565a93c9c02eae6","slug":"registration-for-participating-in-the-youth-festival-will-be-done-till-october-24-rewari-news-c-198-1-rew1001-227421-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए 24 अक्तूबर तक होगा पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए 24 अक्तूबर तक होगा पंजीकरण
Tue, 14 Oct 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। एडीसी राहुल मोदी ने जिलास्तरीय युवा महोत्सव की तैयारियों को लेकर सोमवार को लघु सचिवालय में संबंधित अधिकारियों और आईटीआई के प्रिंसिपलों के साथ बैठक की। उन्होंने 29 व 30 अक्तूबर को होने वाले जिला युवा महोत्सव में युवाओं की अधिकाधिक भागीदारी करवाने का निर्देश दिया।
एडीसी राहुल मोदी ने कहा कि जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कल्पना चावला सभागार में किया जाएगा। इसमें 15 से 29 वर्ष तक आयु वर्ग के युवक और युवतियां किसी भी राजकीय आईटीआई में 24 अक्तूूबर तक पंजीकरण करवा सकती हैं। प्रतिभागी को रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ आधार कार्ड, फैमिली आईडी, फोटो व बैंक खाता की प्रति लगानी होगी।
उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव को लेकर जारी हिदायतों का शत प्रतिशत पालन किया जाए। युवा महोत्सव में समूह लोक नृत्य, समूह लोक गीत, कहानी लेखन (हिंदी, अंग्रेजी व क्षेत्रीय भाषा), कविता लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, विज्ञान मेला तथा लोक वाद्य यंत्र एकल व समूह आदि प्रतियोगिताएं शामिल हैं।
विज्ञापन
एडीसी ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में प्रथम आने वाले प्रतिभागी को 3100 रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। द्वितीय को 2100 व तृतीय को 1100 रुपये व प्रमाण पत्र दिया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को युवा महोत्सव में 24 अक्तूबर तक पंजीकरण करवाने का की अपील की।