फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Register by 1st December to participate in Ideathon

Rewari News: आइडियाथॉन में हिस्सा लेने के लिए 1 दिसंबर तक कराएं पंजीकरण

Mon, 27 Nov 2023 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 27 Nov 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Register by 1st December to participate in Ideathon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। हरियाणा कौशल विकास मिशन की ओर से आईटीआई, एचएसडीएम प्रशिक्षण केंद्रों, पॉलिटेक्निक कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों के बीच उद्यमशीलता और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए आइडियाथॉन हरियाणा 2023 का शुभारंभ किया गया है। इसमें शामिल होने के लिए इच्छुक लोग 1 दिसंबर तक पंजीकरण करवा सकते हैं।

इसके अलावा आइडिया जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है। इसके बाद विजेताओं के लिए पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी। इस प्रतियोगिता में वैध परिवार पहचानपत्र आईडी वाले ही भाग ले सकते हैं। इसमें 4 लाख से रुपये अधिक की पुरस्कार राशि 21 विजेताओं को दी जाएगी। डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि लगातार एक महीने तक चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत हरियाणा के युवाओं को एक साथ लाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे प्रार्थी अपनी रचनात्मकता और कौशल का उपयोग नवीन समाधान खोजने, वैश्विक चुनौतियों का सामना करने और वास्तविक दुनिया की समस्याओं के लिए प्रोटोटाइप या समाधान विकसित करने के लिए अपने विचार दे सकते हैं। बताया कि प्रतियोगिता की 12 श्रेणियों में प्रतिभागी अपने विचार प्रस्तुत कर सकते हैं। इनमें कृषि, किफायती और स्वच्छ ऊर्जा, रोबोटिक्स और अंतरिक्ष, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उभरती तकनीकी, हेल्थटेक, गतिशीलता, शिल्प और स्थिरता, स्वच्छ जल और स्वच्छता, उपभोक्ता और उद्यम प्रौद्योगिकी और अच्छा स्वास्थ्य और कल्याण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed