फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ravana was killed by Lord Rama, his ego burned along with the effigy.

Rewari News: श्रीराम के हाथों रावण का वध, पुतले के साथ जला अहंकार

Fri, 03 Oct 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 03 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Ravana was killed by Lord Rama, his ego burned along with the effigy.
हुड्डा ग्राउंड में जल रहा रावण का पुतला। संवाद
रेवाड़ी। बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक पर्व विजय दशमी वीरवार को पूरे जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया। श्रीराम और रावण के बीच चले युद्ध के दौरान रावण का वध हुआ। इसके बाद रावण के पुतलों का दहन किया गया। जिले में बेरली कलां गांव में सबसे ऊंचे 160 फीट के रावण का दहन किया गया।
विज्ञापन

शहर में बावल रोड स्थित हुडा ग्राउंड में रावण के 60 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया गया। शहर के हर चौक-चौराहे पर रावण के छोटे-बड़े पुतले जलाए गए। श्री घंटेश्वर महादेव मंदिर आदर्श रामलीला व यूनाइटेड क्लब रामलीला समितियों की ओर से रावण दहन किया गया। बेरली कलां में सर छोटेलाल रामलीला क्लब के सौजन्य से कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन

दशहरा को देखते हुए पूरे जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। रावण दहन देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। सुरक्षा के लिहाज से बेरिकेटिंग की गई थी, पुलिस का भी कड़ा पहरा था। हुड्डा ग्राउंड में भगवान राम-लक्ष्मण अपनी सेना के साथ रावण से युद्ध करते हुए शहर के बाजारों से होते हुए आयोजन स्थल तक पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान श्रीराम ने रावण की नाभि में तीर मारा गया और बुराई के प्रतीक रावण का अंत हो गया। शहर के अन्य स्थानों पर भी झांकियां निकाली गईं। कैमरे में एक दृश्य कैद करने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। श्रीघंटेश्वर महादेव मंदिर आदर्श रामलीला के प्रवक्ता याद के सुगंध ने बताया कि पुतले में ग्रीन पटाखे का प्रयोग किया गया था।



बेरली कलां गांव में सर छोटे लाल रामलीला क्लब की ओर से इस बार 160 फीट ऊंचे रावण का निर्माण किया गया था। क्लब के प्रधान जयवीर ने बताया कि इस क्लब का गठन आजादी से पहले हुआ था। तभी से यहां रामलीला का मंचन किया जा रहा है।
यहां की रामलीला में 10 वर्ष के बच्चे से लेकर 80 साल के बुजुर्ग तक विभिन्न किरदार निभाते हैं। यहां जिले का सबसे ऊंचा रावण का पुतला जलाया जाता है। पिछले दो साल पहले 151 फीट ऊंचे रावण का गांव में दहन किया गया था। इस बार रावण की ऊंचाई ओर ज्यादा की गई थी। यहां आयोजित कार्यक्रम में दूर दूर से लोग आते हैं।


वाहनों का आवागमन पूरी तरह से था प्रतिबंधित
समारोह स्थल के निकट पर्याप्त मात्रा में पानी व अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था कराई गई थी। शोभा यात्रा, रावण दहन व पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों को नियुक्त किया गया था। पुलिसकर्मी सादी वर्दी में हालात पर नजर रखे हुए थे। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिला पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। यातायात पुलिस बल पर्याप्त मात्रा में लगाया गया था, ताकि यातायात सुचारू रूप से चलता रहे। झांकी निकालने के दौरान राइडर पीसीआर लगाए गए थे। कार्यक्रम समाप्त तक रणबीर सिंह हुड्डा चौक से राजीव गांधी चौक तक व रणबीर सिंह हुड्डा चौक से कंटेनर डिपो की तरफ सभी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित था। इस दौरान सभी वाहन चालकों ने अन्य वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed