{"_id":"60a550f88ebc3efad14b9a85","slug":"rapid-antigen-test-conducted-in-85-villages-of-district-98-people-found-positive-rewari-news-rtk609190416","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले 85 गांवों में किए रैपिड एंटीजन टेस्ट, 98 व्यक्ति मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले 85 गांवों में किए रैपिड एंटीजन टेस्ट, 98 व्यक्ति मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांवों में बढ़ते हुए कोरोना मामलों को रोकने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में कोरोना को लेकर सकारात्मक माहौल बने और वे भयमुक्त होकर जीवन यापन कर सकें। जिले के 85 गांवों को रैपिड एंटीजन टेस्ट के तहत कवर किया जा चुका है। जिसमें 98 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं।
डीसी यशेंद्र सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांवों में घर-घर जाकर प्रत्येक व्यक्ति की जांच की जाए। गांवों में कोरोना के खतरे से निपटने के लिए ‘टेस्ट, ट्रैक एंड ट्रीट’ रणनीति का सख्ती से पालन करने के भी निर्देश दिए हैं। जिसके तहत हल्के व मध्यम लक्षणों वाले रोगियों को होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है। ऐसे रोगियों को होम आइसोलेशन किट भी प्रदान करें। इसके अलावा, मल्टीडिसीप्लिनरी टीम, जिसमें प्रशिक्षु डॉक्टर, आशा और आंगनबाड़ी वर्कर्स शामिल हैं, को जमीनी स्तर पर उतारा गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हर ग्रामीण व्यक्ति की स्वास्थ्य की जांच की जा सके। इस कार्य के लिए 10 हजार तक की आबादी वाले गांवों की प्रत्येक ग्राम पंचायत को 30 हजार रुपये, जबकि 10 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों की ग्राम पंचायत को सभी बुनियादी व्यवस्था करने के लिए 50 हजार रुपये मिलेंगे। जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट किट वितरित का कार्य जारी है, जिससे टेस्ट की रिपोर्ट लगभग आधे घंटे में प्राप्त हो रही है।