फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rao supporters made distance from Jan Ashirwad Yatra, the opposing faction threw strength

जन आशीर्वाद यात्रा से राव समर्थकों ने बनाई दूरी, विरोधी धड़े ने झोंकी ताकत

Tue, 17 Aug 2021 10:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Rao supporters made distance from Jan Ashirwad Yatra, the opposing faction threw strength
रेवाड़ी-नारनौल सीमा पर पाडला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते केंद्रीय भूपेंद्र यादव। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा से राव समर्थकों ने दूरी बनाए रखी। वहीं यात्रा को सफल बनाने के लिए राव विरोधी धड़े ने पूरी ताकत झोंक दी। हालांकि बावल विधानसभा में राव समर्थक प्रदेश के सहकारिता मंत्री जरूर यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के रेवाड़ी पहुंचने पर जिले में 26 स्थानों पर पुष्पवर्षा और ढोल- नगाड़ों के साथ स्वागत के दौरान उमड़ी भीड़ ने नई राजनीति शुरू होने का संदेश जरूर दे दिया।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े 9 बजे भूपेंद्र यादव कापड़ीवास चौक पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने राव इंद्रजीत के धुर विरोधी पार्टी से निष्काषित भाजपा के पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास को अपने गले से भगवा गमछा उतारकर पहनाते हुए सबको चौका दिया। इसके बाद वह बिना कुछ कहे वहां से दूसरे पड़ाव के लिए निकल गए। भगवा गमछे का अनुमान यह लगाया जा रहा है कि एक बार फिर से कापड़ीवास भाजपा की सक्रिय राजनीति में दिखाई दे सकते हैं। मंच अलवर के सांसद बाबा बालक नाथ के अलावा राव विरोधी पूर्व मंत्री जगदीश यादव व बिक्रम यादव भी मौजूद रहे। यहां पर भीड़ जुटाने का जिम्मा सतीश खोला व मुकेश कापड़ीवास पर था। धारूहेड़ा में सम्मान समारोह के बाद मसानी में हरको बैंक के चेयरमैन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद हांसाका में सुरेश यादव व अभय सिंह चौक पर नरकेश देवी की ओर से उनका स्वागत किया गया। यहां केंद्रीय मंत्री खुली जिप्सी में सवार होकर पूर्व विधायक व भतीजे सृजन यादव की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। यहां पर भी मंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कई संदेश दिए। इसके बाद उन्होंने धारूहेड़ा चुंगी पर रेजांग्ला में शहीदों को नमन किया। यहां पर अहीर रेजिमेंट के लिए ज्ञापन भी दिया गया। इसके बाद सैनी सभा की ओर से प्रधान शशी सैनी के नेतृत्व में लोगों ने स्वागत किया। वहीं झज्जर चौक व रेलवे चौक पर रेलवे यूनियन के पदाधिकारी देवेंद्र यादव व अन्य कर्मचारियों की ओर से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

ऐतिहासिक यात्रा में उमड़ा जन सैलाब
भाजपा के जिला अध्यक्ष हुकमचंद यादव ने इस ऐतिहासिक यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं सभी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद किया। यात्रा के संयोजक बाबू वीर कुमार ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने बड़ी मेहनत और लगन से इस यात्रा के कार्यक्रम को सफल बनाया है। भाजपा जिला अध्यक्ष हुकमचंद यादव, पूर्व सांसद सुधा यादव, यात्रा के संयोजक वीरकुमार यादव, पूर्व महामंत्री संदीप जोशी, पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास, पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह यादव, सतीश खोला, दलीप शास्त्री, डॉक्टर अरविंद यादव, बाबूलाल छावडी नरकेश यादव, सृजन यादव, सत्यदेव यादव आदि ने केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन आशीर्वाद यात्रा का मकसद भारत के संकल्प को आगे बढ़ाना : भूपेंद्र
केंद्रीय श्रम एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा का एक ही उद्देश्य है जनता का आशीर्वाद लेकर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाना। उन्होंने कहा कि आज मैं दक्षिणी हरियाणा की इस पावन धरा व वीरभूमि को नमन करने आया हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करने आया हूं कि उन्होंने एक गरीब किसान परिवार के लड़के को कैबिनेट मंत्री बनाकर सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इस भूमि ने मुझे बहुत कुछ दिया है और मैं उसका ऋण चुकाने आया हूं। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि उनकी यह यात्रा छह दिन चलेगी। यह छह लोकसभा क्षेत्रों से होकर अजमेर तक जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान देती है। मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता को इतना मान दिया है, जिसका मैं सदैव ऋणी रहूंगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार द्वारा पहली बार पारदर्शी तरीके से नौकरियां दी जा रही हैं। जिसमें दक्षिणी हरियाणा के युवाओं को उनका वाजिब हक मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान में भी हमने कामयाबी हासिल की है। आज हमारी बेटे-बेटियों ने टोकियो ओलंपिक में सराहनीय प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed