{"_id":"61141e348ebc3e7b9d464f7f","slug":"rao-supporters-made-distance-from-jan-ashirvad-yatra-rewari-news-rtk6206948149","type":"story","status":"publish","title_hn":"राव समर्थकों ने जन अशीर्वाद यात्रा से बनाई दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राव समर्थकों ने जन अशीर्वाद यात्रा से बनाई दूरी
विज्ञापन
रेवाड़ी। बैठक में भाग लेते भाजपा पदाधिकारी।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। दक्षिण हरियाणा में पार्टी को मजबूत करने का हवाला देकर 17 अगस्त को गुरुग्राम से लेकर रेवाड़ी व नारनौल होते हुए राजस्थान तक निकाली जाने वाली केंद्रीय मंत्री भूूपेंद्र यादव की जन अशीर्वाद यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए बुलाई गई बैठक में राव समर्थकों ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए दूरी बनाने की बात सामने आई है।
ऐसे में सवाल है आखिर इस तरह से कैसे पार्टी मजबूत हो पाएगी। हालांकि दूसरी ओर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी सीएम से लेकर प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के भी शामिल होने का दावा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कौन कहां पर मौजूद होगा, इस पर अंतिम मुहर नहीं लग पाई है। वहीं दूसरी ओर जिस तरह से राव समर्थक यात्रा से दूरी बना रहे हैं, इसे राव के यात्रा में शामिल होने पर संशय भी बना हुआ है। कहा जा रहा है कि सीएम मनोहरलाल 16 अगस्त को केंद्रीय भूपेंद्र यादव के पैतृक गांव में आयोजित जनसभा में शिरकत करेंगे, वहीं प्रदेश अध्यक्ष यात्रा के दौरान साथ रहेंगे। यात्रा 17 अगस्त को सुबह 8 बजे कापड़ीवास से शुरू होकर धारूहेड़ा, मसानी, जोनावास व शहर में राव अभय सिंह चौक, यादव समारोह स्थल, धारूहेड़ा चुंगी, काठ मंडी, मोती चौक, नाई वाली चौक, गोशाला, खोरी, माजरा होते हुए पाडला में संपन्न होगी।
-पुराने भाजपाई यात्रा को लेकर कुछ ज्यादा उत्सुक
दक्षिण हरियाणा में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की यात्रा को लेकर भले ही अनेक राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हों, लेकिन सभी जानते हैं कि उनके पास कार्यकर्ताओं के नाम पर जमीनी ताकत नहीं है। अहीरवाल में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत भाजपा में एक ऐसे नेता है, जिनके पास समर्पित कार्यकर्ताओं की लंबी फौज है। लेकिन विधानसभा 2019 के चुनाव से जिला में भाजपा पूूरी तरह से दो धड़ों में बंटी हुई है। ऐसे में सवाल है कि यात्रा को एतिहासिक बनाने का दावा करने वाले राव समर्थकों की गैर मौजूदगी में किस तरह से भीड़ जुटाने में सफल होंगे।
विज्ञापन
ऐतिहासिक होगी भूपेंद्र यादव की यात्रा
जिला अध्यक्ष हुकम चंद यादव की अध्यक्षता में जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिला अध्यक्ष हुकम चंद यादव ने बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा मंत्री भूपेंद्र यादव का स्वागत एक ऐतिहासिक स्वागत होना चाहिए। उन्होंने कहा की कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव अहीरवाल के कर्मठ और मजबूत नेता हैं। इस मजबूत सरकार में उन्हें मंत्री बनने का मौका मिला है जो हमें और क्षेत्र को गौरवांवित करता है। इनके मंत्री बनने से पार्टी और संगठन के साथ-साथ सरकार को मजबूती मिलेगी । जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा की रेवाड़ी आगमन पर सांसद भूपेंद्र यादव का पुष्प वर्षा के साथ शानदार स्वागत होना चाहिए। यात्रा के जिला संयोजक वीर कुमार यादव ने बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के द्वारा शहीद राव तुला राम की प्रतिमा को माल्यार्पण करेंगे। यात्रा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी। उन्होंने कहा कि यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं ही नहीं, अपितु आमजन में भी पूरा जोश और उत्साह है।
-सीएम व राव को शामिल होने की भी है उम्मीद
पूर्व प्रदेश महामंत्री व जिला प्रभारी संदीप जोशी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत बड़े नेता हैं, सीएम, प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की भी यात्रा में शामिल होने की उम्मीद है। यात्रा में सभी को शामिल होना है, कौन कहां पर शामिल होगा इसका निर्धारण नहीं हो पाया है। सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर राव समर्थकों की ओर से दूरी बनाने के सवाल पर जोशी ने कहा कि ऐसा नहीं है, कुुछ लोगों को निजी कार्य भी हो सकते हैं।
-------