फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rao Indrajit said that if an investigation is conducted, many officers may come under the radar.

Rewari News: राव इंद्रजीत ने कहा- जांच हो तो रडार पर आ सकते हैं कई अधिकारी

Sun, 04 Jan 2026 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 04 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Rao Indrajit said that if an investigation is conducted, many officers may come under the radar.
राव इंद्रजीत
रेवाड़ी। ईडी की रेड से बौखलाए राव इंद्रजीत ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कुछ पुलिस अधिकारियों की फाइनेंसरों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। उसने कहा कि उसे जानबूझकर फंसाने की कोशिश की जा रही है। बड़े पैमाने पर जांच हो तो कई अधिकारी रडार पर आ सकते हैं।
विज्ञापन

इंद्रजीत ने कहा कि कोई व्यक्ति यदि व्यवसाय करता है तो उसके पास महंगी गाड़ी या सुविधाएं हो सकती हैं। इसका यह मतलब नहीं कि पैसा गलत तरीके से आया हो। सारे लेनदेन के प्रमाण उनके पास मौजूद हैं और उन्होंने किसी भी प्रकार का गलत कार्य नहीं किया है।
विज्ञापन

राव इंद्रजीत ने मांग की है कि फाइनेंसर गैंग की बड़े स्तर पर जांच कराई जाए, क्योंकि इसमें कई अधिकारी भी हैं। ईडी की ओर से बरामद की गई राशि को लेकर कहा कि उसे किसी राहत कोष में जमा कर देना बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि फाइनेंस के नाम पर लोगों को परेशान करने का एक बड़ा नेक्सस हरियाणा में पनप चुका है, जिसकी निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है। रोहतक के मंजीत मर्डर केस में नाम आने को लेकर स्पष्ट किया कि वे न तो संदीप लाठर को जानते हैं और न ही कभी आईपीएस वाई पूर्ण कुमार से उनका कोई संबंध रहा है।
देश छोड़ने के सवाल पर इंद्रजीत ने कहा कि वे पासपोर्ट के जरिए विदेश गए हैं और वहां अपना व्यवसाय चला रहे हैं। उन्हें डर है कि कहीं उन पर भारत में हमला न हो जाए। कहा कि यदि सरकार उनके और उनके परिवार की सुरक्षा की गारंटी देती है तो वे तुरंत भारत लौटने को तैयार हैं।

भविष्य की रणनीति पर इंद्रजीत ने कहा कि न्याय प्रणाली के माध्यम से सच सामने आएगा और जो भी अधिकारी इस मामले में शामिल हैं, वे एक न एक दिन जेल जाएंगे। उन्होंने हरियाणा सरकार से इस पूरे मामले को गंभीरता से लेकर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed