फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rao Indrajit breaks silence on raid, says ED found nothing, team took away one computer

Rewari News: रेड पर राव इंद्रजीत ने तोड़ी चुप्पी, बोला-ईडी, को कुछ नहीं मिला, एक कंप्यूटर ले गई टीम

Wed, 31 Dec 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 31 Dec 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Rao Indrajit breaks silence on raid, says ED found nothing, team took away one computer
राव इंद्रजीत - फोटो : बाघ की दहशत में कार्य कर रहे श्रमिक।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। दिल्ली, गुरुग्राम और रोहतक में 10 से अधिक ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की दो दिन तक चली रेड के बाद म्यूजिक कंपनी जेम ट्यून्स के मालिक राव इंद्रजीत यादव ने चुप्पी तोड़ी है। इंद्रजीत ने कहा है कि जिन अपराधों की मीडिया में बात चल रही है, उनका उनसे कोई वास्ता नहीं है। वह केवल बिजनेसमैन हैं। ईडी को रेड में कुछ बरामद नहीं हुआ है। केवल एक कंप्यूटर ले गए हैं। आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं।

राव इंद्रजीत ने कहा है कि अधिकारी व्यक्तिगत दुश्मनी के चलते उसे फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। यह सब बिना ठोस सबूत के हो रहा है। सफाई दी कि सिंगर राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया पर हुई फायरिंग में उनका कोई हाथ नहीं है। सिंगर फाजिलपुरिया उनका छोटे भाई जैसा है। दोनों के बीच गहरा पारिवारिक रिश्ता है लेकिन गुरुग्राम में फाजिलपुरिया पर हुई फायरिंग में कोई हाथ नहीं है।
विज्ञापन


एएसआई संदीप लाठर ने सुसाइड से पहले बनाई वीडियो में जिस इंद्रजीत का नाम लिया, वह खुद नहीं हैं। वे न एएसआई को जानते हैं और न आईपीएस वाई पूरण कुमार को।
जो रेड हुई, वह अपोलो ग्रीन कंपनी पर हुई: रिंकू बॉस

राव इंद्रजीत यादव के भाई रिंकू बॉस का कहना है कि जो रेड की गई है वह अपोलो कंपनी पर की गई है। इसमें राव इंद्रजीत का कुछ भी लेना देना नहीं है। केवल उनका नाम बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले भी उनका कई मामलों में उठाया गया है। यह भी बताया कि अपोलो कंपनी के जो मालिक हैं वह उनके मित्र जरूर हैं। दावा किया है कि जो रेड हुई है वह अपोलो ग्रीन कंपनी पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरी जान को खुद खतरा, घसीटा जा रहा नाम



इंद्रजीत ने सफाई दी है कि डीघल के फाइनेंसरों के साथ कोई ताकत मिली हुई है और जानबूझकर उसका नाम केस में घसीटा जा रहा है। कहा, मेरी जान को तो खुद खतरा है। इसलिए दूर रहना ही ठीक समझ रहा हूं।

अवैध फाइनेंस कारोबार हरियाणा का नाम कर रहा खराब



इंद्रजीत यादव ने कहा है कि अवैध फाइनेंस कारोबार हरियाणा का नाम खराब कर रहा है। प्राइवेट फाइनेंसरों की ऊंची ब्याज दरें और जबरन वसूली ने राज्य की छवि को नुकसान पहुंचाया है। इस अवैध धंधे के कारण कई निर्दोष लोग फंस रहे हैं और अपराध बढ़ रहा है। इंद्रजीत यादव ने यूएई से अपराधी रैकेट चलाने के आरोपों को सिरे से खारिज किया। कहा, वह कोई अवैध गतिविधि या गिरोह नहीं चलाता है। पुलिस के दावे झूठे और बेबुनियाद हैं।

हरियाणा सरकार की इसमें कोई गलती नहीं



इंद्रजीत ने कहा, हरियाणा सरकार की इसमें कोई गलती नहीं है। समस्या कुछ अधिकारियों और अवैध तत्वों के गठजोड़ में है। इस गठजोड़ को खत्म किया जाना चाहिए ताकि निर्दोष लोगों को परेशान न किया जाए। सरकार इसकी जांच कराए।




हरियाणवी, पंजाबी और भोजपुरी गीत का प्रोडक्शन करती है जेम ट्यून्स
इंद्रजीत म्यूजिक कंपनी जेम ट्यून्स के मालिक और मुख्य नियंत्रक हैं। उनकी कंपनी मुख्य रूप से हरियाणवी, पंजाबी, भोजपुरी के अलावा भक्ति संगीत का म्यूजिक प्रोडक्शन करती है। इस कंपनी के कई प्रसिद्ध गाने हैं।राव इंद्रजीत के इंस्टाग्राम पर 9 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। यूट्यूब पर जेम ट्यून्स हरियाणवी चैनल पर 46 लाख से अधिक, जेम ट्यून्स चैनल पर 7.99 लाख और जेम ट्यून्स ओरिजिनल पर 5 लाख 55 हजार और जेम टयून्स भक्ति चैनल पर 17 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed