फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rao Birender Singh was an ally in the social and economic progress of the country: Dr. Banwari Lal

देश की सामाजिक और आर्थिक प्रगति में सहयोगी रहे राव बीरेंद्र सिंह : डॉ. बनवारी लाल

Fri, 30 Sep 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Rao Birender Singh was an ally in the social and economic progress of the country: Dr. Banwari Lal
प्रदेश सरकार में सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर रेवाड़ी में उनकी समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी पूर्व मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए लिखा कि देश व समाज को समर्पित उनके आदर्शवादी विचार हमें सदैव जनसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि स्व. राव बीरेंद्र सिंह किसानों, मजदूरों व गरीबों के सच्चे हितैषी व परोपकारी थे। प्रदेश और केंद्र की राजनीति में अपनी गहरी छाप छोड़ने वाले राव बीरेंद्र सिंह किसानों, मजदूरों व गरीबों को लेकर बेहद गंभीर रहे और जीवन पर्यंत उनके हक के लिए लड़े और उनकी आवाज को बुलंद किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राव बीरेंद्र सिंह की लोकप्रियता आज भी बरकरार है। उनके नक्शे कदम पर चलते हुए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह किसानों के साथ-साथ आम जनता की भलाई के लिए कार्य कर रहे हैं और उनके हकों की आवाज बुलंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed