फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ranking of three cities of the district, Dharuhera got 16th position

जिले के तीन शहरों की बदली रैंकिंग, धारूहेड़ा को मिला 16वां स्थान

Sun, 02 Oct 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Ranking of three cities of the district, Dharuhera got 16th position
रेवाड़ी। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शनिवार को राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उच्च पायदान पाने वाली प्रदेश की शहरी स्थानीय निकाय विभाग की दो संस्थाओं बवानी खेड़ा और धारूहेड़ा के अधिकारियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला भिवानी और जिला रेवाड़ी में स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े कर्मचारियों, जिनमें जिले में अपनी सेवाएं दे रहे कृष्ण सभ्रवाल, कमल किशोर, धारूहेड़ा से कनिष्ठ अभियंता दीपक कुमार के साथ नगर पालिका धारूहेड़ा के सचिव पद का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे सुमित कुमार शर्मा ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित इस विशेष समारोह में देश भर की साढ़े चार हजार से अधिक निकाय संस्थाओं के प्रतिनिधि अधिकारी शामिल हुए। स्वच्छ भारत मिशन शहरी के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 - 2022 का यह परिणाम शनिवार को घोषित हुआ, जिसके आधार पर इनको यह सम्मान मिला।
विज्ञापन

---------------
यह है रैंकिंग
नगर पालिका बावल ------------ साल 2021 में 472 वां स्थान जबकि 2022 में 35वां स्थान मिला
नगर पालिका धारूहेड़ा ----------- साल 2021 में 123 वां स्थान जबकि 2022 में 16वां स्थान मिला
नगर परिषद रेवाड़ी -------------- साल 2021 में 190 वें स्थान जबकि 2022 में 140वां स्थान मिला
--------------------
कोट
पुरस्कार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की एक प्रतिमा और एक प्रशस्ति पत्र मिला है। धारूहेड़ा की जनता का आभारी रहूंगा।
- सुमित कुमार, सचिव अतिरिक्त पदभार नपा धारूहेड़ा।
------------------
वर्जन
- यह पूरी टीम और धारूहेड़ा की जनता की उपलब्धि है। सभी बधाई के पात्र हैं। उनकी मेहनत साकार हुई। जनता के सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। इस उपलब्धि का श्रेय धारूहेड़ा की जनता को देती हूं। - डॉ. सुभिता ढाका
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed