फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rangotsav is the most unique festival in the whole world: Uma Yadav

रंगोत्सव सम्पूर्ण विश्व का सबसे अनूठा पर्व :उमा यादव

Sun, 24 Mar 2024 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 24 Mar 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Rangotsav is the most unique festival in the whole world: Uma Yadav
कोसली। गांव लूखी स्थित शहीद धर्मसिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य उमा यादव ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रंगोत्सव होली भाईचारा, प्रेम एवं सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। रंगोत्सव सम्पूर्ण विश्व का सबसे अनूठा पर्व है। उन्होंने कहा रंगोत्सव कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय को समाज के नजदीक लाना है। उन्होंने 31 मार्च को समाप्त होने वाले सत्र की उपलब्धियों को भी समस्त उपस्थितों के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि विद्यालय में सत्र 2023-24 से विज्ञान संकाय भी शुरू किया जा चुका है। कार्यक्रम संयोजक प्रवक्ता श्रीभगवान बव्वा ने कहा कि भारत देश पर्वों एवं उत्सवों का देश है। स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान प्रताप सिंह ने विद्यालय के नामांकन बढ़ाने के प्रयास में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रवक्ता राजपाल यादव, सुनील यादव, कैलाश चंद, एबीआरसी अंशु यादव, शिक्षक कैलाश चन्द्र, डीपीई उमेद सिंह, शिक्षक मुकेश कोहारड़, सरोज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed