फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rangotsav celebrated with pledge to conserve environment and water

Rewari News: पर्यावरण व जल संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया रंगोत्सव

Mon, 25 Mar 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 25 Mar 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Rangotsav celebrated with pledge to conserve environment and water
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के रेलवे रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर में जांगिड़ ब्राह्मण सभा शाखा रेवाड़ी के सौजन्य से पदाधिकारी ने पर्यावरण व जल संरक्षण के संकल्प के साथ पुष्प वर्षा चंदन तिलक के साथ अमर वीर शहीदों को नमन कर रंगोत्सव पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में पं. मुकेश भारद्वाज द्वारा पूजा अर्चना के साथ धार्मिक राधा-कृष्ण के भजनों सहित भक्तिमय कार्यक्रम नें सभी को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण, शिव परिवार, मां दुर्गा, श्री राम, भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के पूर्व युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरके जांगड़ा विश्वकर्मा ने कहा चंदन तिलक व पुष्प वर्षा के साथ रंगोत्सव पर्व पर जल का संरक्षण करना आज के समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा आज प्राकृतिक रंगों और पुष्प वर्षा के साथ युवा पीढ़ी को रंगो उत्सव पर मनाते हुए जल के संरक्षण हेतु आमजन को प्रेरित करना होगा। उन्होंने कहा शहीदी दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को नमन करना युवा पीढ़ी को देशभक्ति की प्रेरणा हेतु प्रेरित करने की आवश्यकता है। जांगिड़ सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष आरडी शर्मा ने धार्मिक भजनों के माध्यम से अन्याय पर न्याय की जीत और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होली पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनानें का संदेश दिया। पूर्व शाखा अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह एवं जांगिड़ समाज समिति के पूर्व अध्यक्ष दौलत राम जांगड़ा ने धार्मिक भजनों के साथ उपस्थित जन समूह को नाचनें पर मजबूर कर दिया। जांगिड़ शाखा सभा रेवाड़ी के अध्यक्ष सतपाल जांगड़ा की अगवाई में आयोजित कार्यक्रम में लोकगीत द्वारा आपसी भाईचारे के साथ होली पर्व की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर पं. मुकेश भारद्वाज, दौलत राम जांगड़ा, आरडी शर्मा, लक्ष्मण जांगिड़, सतपाल शर्मा, केके जांगड़ा, सुरेंद्र जांगड़ा, राजेंद्र प्रसाद, नवीन शर्मा, अजय जांगड़ा, सुनील निश्चल, हरिराम जांगड़ा, विनीत शर्मा, सुरेंद्र शर्मा आदि विभिन्न जांगिड़ ब्राह्मण सभा की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed