{"_id":"6a51352a01bc89cf100717e8","slug":"ramp-repair-halts-flow-of-polluted-water-in-bhiwadi-bringing-relief-rewari-news-c-198-1-rew1010-241654-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रैंप की मरम्मत से भिवाड़ी का प्रदूषित पानी रुका, मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रैंप की मरम्मत से भिवाड़ी का प्रदूषित पानी रुका, मिली राहत
Fri, 10 Jul 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
पौधरोपण करते संस्था के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
धारूहेड़ा। भिवाड़ी-धारूहेड़ा बाईपास पर रैंप का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से भिवाड़ी की ओर से प्रदूषित पानी धारूहेड़ा की ओर आ रहा था। इससे क्षेत्र की सड़कों के साथ खाली भूखंडों में पानी भरने लगा था। पानी से उठ रही दुर्गंध से लोग परेशान थे। धारूहेड़ा प्रशासन ने शुक्रवार को रैंप के क्षतिग्रस्त हिस्से की मलबा डालकर भरवा कर पानी रोक दिया।
भिवाड़ी की तरफ से आने वाले पानी को रोकने से स्थानीय लोगों ने लोगों ने राहत की सांस ली है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद सेक्टर क्षेत्र में पानी का फैलाव भी रुक गया।
भिवाड़ी से धारूहेड़ा की तरफ आने वाले प्रदूषित पानी को रोकने के लिए पिछले वर्ष सीमा पर रैंप बनाया गया था। पिछले साल कुछ लोगों ने रैंप को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की थी। इसके बाद वहां पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी योगेंद्र, ओमप्रकाश, प्रवीण, अनिल आदि का कहना है कि रैंप को मजबूत बनाया जाना चाहिए। इसकी नियमित निगरानी की जानी चाहिए। यदि समय रहते रैंप की देखरेख नहीं की गई तो भविष्य में दोबारा इसके क्षतिग्रस्त होने से प्रदूषित पानी धारूहेड़ा के रिहायशी क्षेत्रों में पहुंच सकता है, जिससे पर्यावरण और जनस्वास्थ्य दोनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।