फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ramayana Yatra Special Train Will Go To Every Dham Of Shri Ram

श्रीराम के हर धाम पर जाएगी रामायण यात्रा स्पेशल ट्रेन

Tue, 09 Nov 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ramayana Yatra Special Train Will Go To Every Dham Of Shri Ram
रेवाड़ी। भारतीय रेलवे के इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आइआरसीटीसी) द्वारा 25 नवंबर को रामायण यात्रा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। 17 दिन की इस यात्रा में भारत में भगवान श्रीराम से संबंधित सभी स्थलों जैसे अयोध्या, नंदीग्राम, सीतामढ़ी, जनकपुर, वाराणसी, सीता समाहित स्थल, प्रयागराज, शृंगवेरपुर, चित्रकूट, नासिक, हम्पी, कांचीपुरम और रामेश्वरम की सैर कराई जाएगी।
विज्ञापन

आइआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक (पर्यटन) योगेंद्र सिंह ने बताया कि यह यात्रा 25 नवंबर को श्रीगंगानगर से शुरू होकर वाया अबोहर, अंबाला कैंट, दिल्ली कैंट, रेवाड़ी, अलवर, जयपुर होते हुए आगरा व कानपुर के रास्ते 16 रात 17 दिन की अवधि में पर्यटकों को रामायण से संबंधित स्थलों की सैर करवाई जाएगी। ट्रेन में एसी तथा नान एसी दोनों प्रकार के कोच रहेंगे। सफर के दौरान शारीरिक दूरी के साथ ही सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।
विज्ञापन

इस यात्रा के दौरान नाश्ता, भोजन, गंतव्य स्टेशन पर धर्मशाला में रहने और स्टेशन से धर्मशाला तक बस से लाने और ले जाने की व्यवस्था आइआरसीटीसी द्वारा की गई है। इस ट्रेन का किराया स्लीपर श्रेणी में 16 हजार 65 रुपये और थ्री एसी श्रेणी में 26 हजार 775 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन में थ्री एसी श्रेणी और स्लीपर क्लास का कंफर्म टिकट मिलता है। यात्रियों के ठहरने के लिए आवास का इंतजाम किया जाता है। प्रत्येक कोच में सिक्योरिटी गार्ड और कोच मैनेजर तैनात रहेगा। केंद्रीय कर्मचारी इस यात्रा के बदले एलटीसी क्लेम कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा की बुकिंग आइआरसीटीसी की वेबसाइट या क्षेत्रीय कार्यालय में भी बुकिंग करा सकते हैं। इस ट्रेन से जाने वाले यात्री वाट्सएप नंबर- 8595930998 और 9001094705 से पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आइआरसीटीसी का क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर के कलेक्ट्रेट सर्किल के पास क्रिस्टल माल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed