फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Raised voice in favor of senior citizens, said- old facilities should be started soon

Rewari News: वरिष्ठ नागरिकों के हक में उठाई आवाज, कहा- पुरानी सुविधाएं जल्द हों शुरू

Tue, 02 Dec 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 02 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Raised voice in favor of senior citizens, said- old facilities should be started soon
हरिओम अग्रसेन परिसर में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस पर पहुंचे लोग। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। लोक जन सेवा मंच की ओर से हरिओम अग्रसेन परिसर में वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस के उपलक्ष्य में बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मंच के प्रधान रमेश मुद्गल ने की, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य मुद्दा रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली रियायत रहा। उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों ने बताया कि कोरोना काल से पहले रेलवे यात्रा में उन्हें 40 प्रतिशत की छूट मिलती थी, जिसे महामारी के दौरान बंद कर दिया गया। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि यह सुविधा बहाल की जाए ताकि वे सुलभ और किफायती यात्रा कर सकें।
विज्ञापन

साथ ही यह भी मांग उठाई गई कि रेलवे स्टेशन, अस्पताल, सरकारी कार्यालयों और अन्य संस्थानों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था होनी चाहिए। उम्रदराज लोगों के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना अत्यंत कठिन होता है, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि वरिष्ठ नागरिकों की इन प्रमुख मांगों को लेकर शीघ्र ही उपायुक्त व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक मांग-पत्र सौंपा जाएगा। मंच के सदस्यों का कहना था कि सरकार को बुजुर्गों की समस्याओं पर संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए उनकी सुविधाओं को प्राथमिकता पर शामिल करना चाहिए क्योंकि वरिष्ठ नागरिक समाज के वास्तविक मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिक धर्मवीर आर्य, लालचंद, दयाराम आर्य और ईश्वर चंद्र आर्य को लोक जन सेवा मंच की ओर से पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। बैठक में मुरारी लाल शर्मा, लक्ष्मी नारायण, महेंद्र गोयल, मोतीलाल सैनी, राम अवतार शर्मा, अनिल वर्मा, राधेश्याम शर्मा, शमशेर सिंह यादव, पुरुषोत्तम कौशिक, धर्मवीर यादव सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed