{"_id":"6a36de357508f37bc700dc85","slug":"raised-constituency-issues-in-the-assembly-several-times-laxman-singh-rewari-news-c-198-1-rew1001-240563-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में कई बार क्षेत्र की समस्याएं उठाईं : लक्ष्मण सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में कई बार क्षेत्र की समस्याएं उठाईं : लक्ष्मण सिंह
Sun, 21 Jun 2026 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 35 से अधिक बार विधानसभा में क्षेत्र की समस्याएं उठा चुके हैं। इसका सकारात्मक परिणाम सामने आने लगा है। क्षेत्र के विकास से जुड़ी योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। ये बातें विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने शनिवार को पीडब्ल्यूडी के रेस्टहाउस में हुई भाजपा संगठन की बैठक में कहीं।
उन्होंने प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थियों तक पहुंचें और उन्हें सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएं। पिछले 12 वर्षों में केंद्र और प्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं, जिनका लाभ करोड़ों लोगों को मिला है।
आज युवाओं को बिना खर्ची और बिना पर्ची के सरकारी नौकरियां मिल रही हैं तथा भाई-भतीजावाद की राजनीति समाप्त हुई है। कांग्रेस की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर दीपिका यादव की ओर से लगाए गए आरोपों के सवाल पर विधायक ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में व्यक्ति को अपने आचरण और छवि का स्वयं ध्यान रखना चाहिए। पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव द्वारा दिए गए उस बयान, जिसमें उन्होंने कहा था कि लक्ष्मण यादव को घोड़ा दौड़ाना नहीं आता। वह व्यवस्था और नियमों के अनुसार राजनीति करते हैं।
विज्ञापन
बैठक में सत्यदेव यादव, दीपिका मंगला, सोमदत्त, रत्नेश बंसल, अजय कांटीवाल, डॉ. कविता गुप्ता, सुनील ग्रोवर, यशवंत भारद्वाज उपस्थित रहे।