{"_id":"671016b9ff608d9342041b54","slug":"raised-awareness-about-cleanliness-at-railway-station-rewari-news-c-198-1-rew1001-210620-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
Thu, 17 Oct 2024 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 17 Oct 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 21रेवाड़ी। रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान के तहत लोगों को जागरूक करते रेल कर्मी। स्रोत: वि
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल की ओर से रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता के प्रति संकल्प के लिए 1 से 15 अक्तूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान की शुरुआत 1 अक्तूबर को रेलकर्मियों की ओर से स्वच्छता की शपथ लेकर की गई थी। जयपुर मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक कृष्ण कुमार मीणा ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़े में 1 से 15 अक्तूबर तक प्रत्येक दिन अलग-अलग विषयवस्तु (थीम) के आधार पर स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का कार्य किया गया। 2 अक्तूबर को गांधी जयंती पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान कर सफाई व्यवस्था में भागीदारी निभाई। रेल कर्मचारियों तथा अधिकारियों के साथ-साथ कुलियों, ऑटो चालक यूनियन पदाधिकारियों, स्काउट व गाइड, स्कूली बच्चों, गैर सरकारी संगठनों एवं यात्रियों के साथ साथ आमजन ने भी श्रमदान कर अपना योगदान दिया।
रेलवे स्टेशन पर स्कूली बच्चों और रेल यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए चौपाल का आयोजन किया गया। स्वच्छता चौपाल के माध्यम कार्यस्थलों की स्वच्छता और वेस्ट टू वेल्थ की अवधारणा जैसे मुद्दों पर कार्य किया। स्वच्छता व सुरक्षा के प्रति जागरूकता है इसके तहत यात्रियों के साथ सीधा संवाद कर उन्हें साफ-सफाई, रेलवे सुरक्षा एवं रेलवे परिसर में उपलब्ध सुविधाओं के प्रति जागरूक किया गया। 15 अक्तूबर को पखवाड़ा का समापन पर स्वच्छता जागरूकता रैली के साथ किया गया। रैली में स्काउट व गाइड और सफाई कर्मचारियों, एनजीओ, स्कूली बच्चों, गैर सरकारी संगठनों के सदस्यों ने पोस्टर, बैनर और नारों से यात्रियों एवं आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।