बावल। प्रशासन के अतिक्रमण मुक्त सड़क व पार्किंग की सुविधा देने के दावे खोखले नजर आ रहे हैं। प्रशासन के अनुसार बाजार में रेहड़ियों ओर गाड़ियों के लिए पुराने बस स्टैंड में जगह चिह्नित की गई है। मगर बारिश के कारण पानी जमा होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नगरपालिका ने पिछले दिनों रेहड़ी वालों और टैक्सी चालकों को पुराने बस स्टैंड पर लगाने के आदेश निर्देश दिए थे। लेकिन पुराने बस स्टैंड पर पिछले दो दिनों में हुई हल्की बारिश के बाद जलभराव हो गया है। जलभराव होने के बस स्टैंड के अंदर जाने उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मनोज, राजेश, जीतराम, धर्मेंद्र, साहिल व प्रमोद ने कहा कि प्रशासन द्वारा रेहड़ी वालों और टैक्सी चालकों को पुराने बस स्टैंड में जगह चिह्नित की गई है। लेकिन पुराने बस स्टैंड समस्याओं का अंबार लगा है। जिसकी वजह से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड के बाहर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। गंदगी ढेर लगा होने के कारण वहां पशुओं का जमावड़ा रहता है। वहीं शाम होते ही शराबियों का आना जाना लग जाता है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द जगह का समतलीकरण कराने और अन्य समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। सचिव समय पाल ने बताया कि पुराने बस स्टेंड पर अभी पानी हुआ है। इसका स्थायी समाधान करने की योजना बनाई जा रही है। इसका समाधान जल्द किया जाएगा।