फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Railway administration canceled 9 trains between Delhi-Rewari

Rewari News: रेल प्रशासन ने दिल्ली-रेवाड़ी के बीच रद्द की 9 ट्रेनें

Tue, 06 Dec 2022 11:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
Railway administration canceled 9 trains between Delhi-Rewari
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा दिल्ली मंडल के दिल्ली-रेवाडी रेलखंड पर पटेल नगर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसकी वजह से रेलवे प्रशासन ने दिल्ली-रेवाड़ी के बीच में 9 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। उक्त जानकारी मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 04990 रेवाड़ी-दिल्ली ट्रेन 6 से 23 दिसंबर, गाड़ी संख्या 04285 दिल्ली-रेवाड़ी ट्रेन 6 से 23 दिसंबर, गाड़ी संख्या 04469 रेवाड़ी-दिल्ली ट्रेन 17 से 22 दिसंबर, गाड़ी संख्या 04499 दिल्ली-रेवाड़ी रेल सेवा 16 से 21दिसंबर, गाड़ी संख्या 04352 हिसार-दिल्ली ट्रेन 17 से 22 दिसंबर, गाड़ी संख्या 04435 रेवाड़ी-मेरठ कैंट ट्रेन 5 से 23 दिसंबर, गाड़ी संख्या 04989 दिल्ली-रेवाड़ी ट्रेन 3 से 23 दिसंबर, गाड़ी संख्या 04368 हिसार-रेवाडी ट्रेन 16 से 21 दिसंबर तक प्रारम्भिक स्टेशन से रद्द रहेगी। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 14728 तिलकब्रिज-श्रीगंगानगर ट्रेन 10 से 22 दिसंबर तक तिलकब्रिज से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा रेवाड़ी स्टेशन से संचालित होगी। यह रेल सेवा तिलकब्रिज-रेवाड़ी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed