{"_id":"6238bff79a577557a963e940","slug":"rail-traffic-will-be-affected-due-to-non-interlocking-work-rewari-news-rtk641677662","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेल यातायात रहेगा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेल यातायात रहेगा प्रभावित
विज्ञापन
रेवाड़ी। बीकानेर मंडल के हिसार-भटिंडा रेल खंड पर सिरसा स्टेशन पर तकनीकी कार्य के कारण 29 मार्च तक नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण इस खंड पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगी। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 04782 रेवाड़ी-भटिंडा रेलसेवा 22 मार्च से 29 मार्च (8 ट्रिप) तक हिसार स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा हिसार-भटिंडा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04781 भटिंडा-रेवाड़ी रेलसेवा 22 से 29 मार्च (8 ट्रिप) तक हिसार से रेवाड़ी के लिए संचालित होगी, अर्थात यह रेलसेवा भटिंडा-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 14085 तिलकब्रिज-सिरसा रेलसेवा 22 से 28 मार्च तक (7 ट्रिप) हिसार स्टेशन तक ही संचालित होगी, अर्थात यह रेलसेवा हिसार-सिरसा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14086 सिरसा-तिलकब्रिज रेलसेवा 23 से 29 मार्च तक (7 ट्रिप) तक हिसार से तिलकब्रिज के लिए संचालित होगी, अर्थात यह रेलसेवा सिरसा-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 14730 फजिलका-रेवाड़ी रेलसेवा 27 मार्च को भटिंडा स्टेशन पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।
विज्ञापन
-------------------------
डिब्बों में की गई अस्थायी बढ़ोतरी
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए जम्मूतवी-जैसलमेर-जम्मूतवी एवं जम्मूतवी-बाड़मेर-जम्मूतवी ट्रेन में डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 14646/14645, जम्मूतवी-जैसलमेर-जम्मूतवी रेलसेवा में जम्मूतवी से 26 मार्च से 25 जून तक व जैसलमेर से 28 मार्च से 27 जून तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जाएगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14662/14661, जम्मूतवी-बाड़मेर-जम्मूतवी रेलसेवा में जम्मूतवी से 27 मार्च से 26 जून तक व बाड़मेर से 29 मार्च से 28 जून तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जाएगी।