{"_id":"622252bc31327f0914794ec0","slug":"raid-the-sweet-warehouse-and-filled-samples-of-mawa-milk-and-rasgulla-rewari-news-rtk640182628","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई गोदाम पर छापा कर मावा, दूध और रसगुल्ले के नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठाई गोदाम पर छापा कर मावा, दूध और रसगुल्ले के नमूने भरे
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और औषधि प्रशासन की टीम की ओर से भरे गए मिठाई के सैंपल।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को नई बस्ती क्षेत्र के मिठाई के गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान यहां से टीम ने खाद्य पदार्थों के तीन नमूने भरे। साथ ही इसे सीलबंद करके जांच के लिए सरकारी प्रयोगशाला में भिजवा दिया है। इनमें मावा, दूध और रसगुल्ले के नमूने शामिल हैं। इस दौरान गोदाम मालिक से सरकार की ओर से जारी अनुमति पत्र भी मांगा गया, मगर वह उसे नहीं दिखा पाया। ऐसी सूरत में टीम ने उसे कारण बताओ नोटिस दिया है।
जनवरी माह में नगर के सर्कुलर रोड पर एक दुकान से लिए गए पतंजलि ब्रांड से मिलते जुलते देसी घी का नमूना लेकर उसे जांच के लिए प्रयोगशाला में भिजवा गया था, जो जांच में फेल हो गया था। उस वक्त टीम ने संबंधित दुकानदार को नोटिस जारी कर अपना पक्ष पेश करने का मौका दिया। उसके जवाब अगर संतोषजनक नहीं मिलता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसके तहत दुकानदार को आर्थिक जुर्माना और सजा या दोनों हो सकते हैं।
दिसंबर माह से लगातार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ छापा मारकर कार्रवाई कर रही है। जिले के बावल, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, कोसली, कुंड-खोरी, डहीना के बाजारों में कई जगहों से खाद्य नमूने लिए गए, जिनको सील करने के बाद जांच के लिए सरकार की प्रयोगशाला में भेजा हुआ है।
विज्ञापन
कोट
शहर के नई बस्ती इलाके में मिठाई के गोदाम पर छापा मारकर तैयार खाद्य सामग्री के तीन नमूने लेने के बाद जरूरी निर्देश दिए गए। गोदाम मालिक से सरकारी अनुमति मांगी गई, जो वह नहीं दिखा सका। तीनों नमूने को मौके पर ही सील लगाकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भिजवा दिया गया है। शहर में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री को रोकने के लिए अभियान जारी रहेगा।
- दीपक चौधरी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेवाड़ी।
--------------------
मिलावटी खाद्य पदार्थों की सूचना दें लोग
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि अगर उनको किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट होने का शक लगे तो वे उस खाद्य या पेय पदार्थ के नमूने की जांच करा सकते हैं। अगर जांच में नमूना फेल मिलता है तो संबंधित दुकानदार के सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्राहकों को खुद जागरूक होकर कोई भी सामान खरीदते वक्त उस सामान का बिल संबंधित दुकानदार से जरूर लेना चाहिए। ताकि बाद में वह अपनी बेची हुई चीज को बेचने से मुकरे नहीं।