फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rahul Gandhi played cricket for 20 minutes at KLP College

केएलपी कॉलेज में राहुल गांधी ने 20 मिनट तक खेला क्रिकेट

Sat, 19 Oct 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi played cricket for 20 minutes at KLP College
केएलपी कॉलेज के खेल मैदान में खिलाड़ियों के साथ राहुल गांधी। - फोटो : Rewari
महेन्द्रगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह के पक्ष में प्रचार कर लौट रहे राहुुल गांधी के हेलीकॉप्टर की मौसम खराब होने के चलते रेवाड़ी में केएलपी कॉलेज के खेल मैदान में आपात लैंडिंग करानी पड़ी। मैदान में क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने अचानक अपने बीच राहुल गांधी को देखकर उनके साथ खेलने का आग्रह किया। इस पर राहुल गांधी भी क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हो गए। उन्होंने करीब 20 मिनट तक बच्चों के साथ क्रिकेट खेला। इसके बाद गांधी सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर ने महेंद्रगढ़ से शाम पांच बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन मौसम खराब होने के चलते पायलेट ने दिल्ली की बजाय हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग 5:15 मिनट पर दिल्ली रोड स्थित केएलपी कॉलेज के खेल मैदान में बने हेलीपैड पर कराई। इस दौरान गांधी के साथ कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी गुलाब नबी आजाद व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा भी मौजूद थी। गांधी 5 बजकर 25 मिनट पर सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव भी स्टेडियम पहुंच गए।
विज्ञापन

राहुल बोले- मुझे फुटबॉल खेलने का शौक
हेलीकॉप्टर के रुकते ही राहुल गांधी मैदान में क्रिकेट खेल रहे बच्चों के बीच पहुंचे। बच्चों ने क्रिकेट खेलने का आग्रह किया तो राहुल गांधी ने कहा कि मुझे फुटबॉल का शौक है। बच्चों के आग्रह पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मैदान में लगे क्रिकेट नेट पर बैटिंग करते नजर आए। बच्चों ने इस दौरान राहुल गांधी के साथ सेल्फी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed