{"_id":"6ada550043ba6fc11008dd85","slug":"rahul-and-kirtis-team-wins-ad-mania-competition-rewari-news-c-198-1-rew1001-247582-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एड-मेनिया प्रतियोगिता में राहुल और कीर्ति की टीम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एड-मेनिया प्रतियोगिता में राहुल और कीर्ति की टीम प्रथम
Thu, 22 Oct 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों के साथ आईजीयू स्टाफ। स्रोत: आईजीयू
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के वाणिज्य विभाग के कॉमर्स क्लब की ओर से एड-मेनिया विज्ञापन निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, नवाचार और विपणन कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में राहुल और कीर्ति की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पर्यावरण अनुकूल उत्पादों और आधुनिक सेवाओं पर आधारित आकर्षक विज्ञापन तैयार किए। प्रतिभागियों ने इको-फ्रेंडली पेंसिल, यूपीआई पेमेंट ऐप, परफ्यूम ब्रांड, हैंड वॉश, बेकिंग सर्विस जैसे विषयों को अपने प्रस्तुतीकरण में शामिल किया।
प्रभावशाली टैगलाइन्स, जिंगल्स और विपणन रणनीतियों के जरिये विद्यार्थियों ने निर्णायक मंडल के सामने अपने विचार प्रस्तुत किए।कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने आयोजन की सराहना करते हुए वाणिज्य विभाग और कॉमर्स क्लब को बधाई दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, रणनीतिक सोच और उद्यमिता कौशल को बढ़ावा देते हैं। इससे विद्यार्थियों को उद्योग जगत की चुनौतियों के लिए तैयार होने का अवसर मिलता है।
वाणिज्य विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक प्रो. रवींद्र ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में पुस्तकीय ज्ञान के साथ रचनात्मकता और नवाचार भी जरूरी हैं। वहीं, वाणिज्य संकाय की डीन एवं कॉमर्स क्लब की निदेशक प्रो. अदिति शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को वास्तविक बाजार और कॉरपोरेट जगत की विपणन चुनौतियों से परिचित कराती हैं।
खुशी-नेहा दूसरे और वंशिका-दिव्या तृतीय
निर्णायक मंडल में अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. देवेंद्र, होटल एवं पर्यटन प्रबंधन विभाग के डॉ. पवन कुमार तथा डॉ. मेघा और डॉ. मंजीत शामिल रहे। मूल्यांकन के बाद खुशी और नेहा की टीम को दूसरा, जबकि वंशिका और दिव्या की टीम को तीसरा स्थान मिला। विजेताओं को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में कॉमर्स क्लब के संयोजक डॉ. ईश्वर शर्मा और सह-संयोजक डॉ. संदीप पुरवा की अहम भूमिका रही। मंच संचालन डॉ. प्रियंका रंगा ने किया, जबकि आयोजन प्रबंधन में डॉ. संदीप यादव ने सहयोग दिया। समापन पर डॉ. संदीप पुरवा ने सभी अतिथियों, निर्णायकों और प्रतिभागियों का आभार जताया।