फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Purchase of Kharif season crops from today, CM Manohar Lal reviews preparations from VC

खरीफ सीजन की फसलों की खरीद आज से, सीएम मनोहर लाल ने वीसी से की तैयारियों की समीक्षा

Fri, 30 Sep 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Purchase of Kharif season crops from today, CM Manohar Lal reviews preparations from VC
राज्य में पहली शनिवार से खरीब सीजन 2022 की फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद आरंभ होगी। खरीद को लेकर मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए जाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार की सांय वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से रेवाड़ी जिला सहित राज्य के सभी जिलों में खरीद को लेकर किए गए इंतजामों की जिलावार समीक्षा बैठक कर रहे थे। वीसी में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी खरीद को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं रेवाड़ी जिला के प्रशासनिक सचिव एवं एसीएस वरिंद्र सिंह कुंडू ने भी जानकारी देते हुए सीएम को आश्वस्त किया कि निर्बाध रूप से खरीद केंद्रों पर किसानों की फसल खरीद होगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के दौरान ही किसानों की सुविधा के लिए आरंभ किए गए ई-खरीद हरियाणा एप लांच किया। इस एप के माध्यम से किसान मंडी में गेट पास से लेकर फसल के मूल्य के भुगतान के साथ-साथ अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे। उन्होंने बरसाती पानी की निकासी के इंतजामों की भी जिलावार समीक्षा की। वीडियो कांफ्रेंस में रेवाड़ी जिला से डीसी अशोक कुमार गर्ग व फसल खरीद से जुड़े विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंस के उपरांत डीसी अशोक कुमार गर्ग ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिला की सभी मंडियों में पिछली फसल का स्टाक नहीं होना चाहिए साथ ही पर्याप्त मात्रा में बारदाना, तोल के लिए इलेक्ट्रॉनिक कांटे, नमी मापक यंत्र, तिरपाल, पीने के पानी, स्वच्छता, रोशनी व अन्य आवश्यक इंतजाम होने चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि पड़ोसी राज्य से फसलों की आवक जिला की मंडियों में आने से रोकने के लिए जिला की अंतरराज्यीय सीमा पर नाके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बनाए खरीद केंद्र
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि बाजरे की खरीद के लिए जिला में कोसली, रेवाड़ी, डहीना सब यार्ड में हैफेड व बावल, बोलनी गांव व जाटूसाना में हरियाणा वेयरहाउस कॉरपोरेशन द्वारा खरीद केंद्र बनाए गए हैं। बाजरे के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2350 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जिसकी दो सरकारी एजेंसी नामत: हैफेड 60 प्रतिशत व एचएसडब्ल्यूसी 40 प्रतिशत खरीद करेंगी।

इस अवसर पर डीएसपी हंसराज, डीएफएसओ अमित कुमार, कृषि विभाग के एसडीओ दीपक यादव सहित खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, मार्केट कमेटी व खरीद एजेंसियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed