{"_id":"6838b26580860acb790820ca","slug":"puneet-got-84th-rank-in-the-super-specialist-exam-rewari-news-c-198-1-rew1001-220300-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पुनीत ने सुपर स्पेशलिस्ट परीक्षा में पाई 84वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पुनीत ने सुपर स्पेशलिस्ट परीक्षा में पाई 84वीं रैंक
Fri, 30 May 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 30 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 28पुनीत शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंड। गांव सुंदरोज निवासी डॉ. पुनीत शर्मा ने पहले ही प्रयास में सुपर स्पेशलिस्ट परीक्षा में ऑल इंडिया स्थान पर 84वीं रैंक प्राप्त करके क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका दाखिला नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर (मध्यप्रदेश) में होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर व्याप्त है।
डॉ. पुनीत शर्मा एक उत्कृष्ट शैक्षणिक रिकार्ड वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थी रहे हैं। इससे पूर्व डॉक्टर शर्मा ने एमबीबीएस की डिग्री अग्रोहा मेडिकल कॉलेज व एमडी की डिग्री सवाई मानसिंह हॉस्पिटल जयपुर से पहले ही प्रयास में प्राप्त प्राप्त कर चुके हैं।
पिता भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत सैनिक हैं तथा वर्तमान में सिविल कोर्ट रेवाड़ी में कार्यरत है। वे सामाजिक कार्यों में बहुत बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
विज्ञापन
इनकी उपलब्धि पर जिला प्रमुख मनोज यादव, ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष चंद्रशेखर गौतम, पूर्व जिला पार्षद नीतू चौधरी, भाजपा नेता हिमांशु पालीवाल, सरपंच प्रवीण सुंदरोज, सरपंच महेश यादव ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।