फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Pump will be used to fill the ponds with water, 7.5 crore approved

Rewari News: तालाबों को पानी से भरने के लिए लगेगा पंप, 7.5 करोड़ मंजूर

Fri, 19 May 2023 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Pump will be used to fill the ponds with water, 7.5 crore approved
रेवाड़ी। शहर की ऐतिहासिक धरोहर सोलाराही एवं बड़ा तालाब को संरक्षित करके पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने के सालों से चल रहे प्रयास सिरे चढ़ने शुरू हो गए हैं। दोनों तालाबों का सुदंरीकरण किए जाने के साथ इसको नहरी पानी से भरने के लिए प्रपोजल तैयार किया गया है जिस पर 14 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसके लिए शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित जवाहरलाल नेहरू कैनाल पर पंप हाउस तैयार किया जाएगा, जिसके जरिए पाइप लाइन से नहरी पानी इसमें भरा जाएगा। सेक्टर-1 स्थित सोलाराही तालाब का अपना धार्मिक महत्व होने के साथ बड़ा तालाब रेवाड़ी की रियासतकालीन समय की पहचान रखने वाला है। इनके निर्माण की नायाब कारीगरी की वजह से दोनों का भव्य स्वरूप है जो कि अब सार-संभाल के अभाव खंडहर में तब्दील होता जा रहा है । इनको संरक्षित किए जाने की दिशा में योजनाएं भी खूब बनी, लेकिन धरातल पर काम कोई नहीं हुआ। अब प्रशासन ने इन दोनों धरोहरों का सौंदर्यीकरण करने के साथ इनको पर्यटक स्थल के रूप में पहचान देने के लिए प्रयासों को सिरे चढ़ाया है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी के माध्यम से दोनों तालाबों में सिविल वर्क कराया जाएगा, जिसमें इनकी मरम्मत किए जाने के साथ इनको पानी के भरने के लायक बनाया जाएगा। पीडब्ल्यूडी को इसके लिए 7.5 करोड़ रुपये का बजट मिल गया और इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग का नहरी पानी लाने का प्रपोजल

पीडब्ल्यूडी की तरफ से इनकी मरम्मत सहित अन्य सिविल कार्य कराए जाने के पश्चात मुख्य कार्य सिंचाई विभाग का होगा। सिंचाई विभाग की तरफ से इन दोनों तालाबों में नहरी पानी भरने के लिए 5.5 करोड़ रुपए की लागत से पंप हाउस तैयार करने और लाइन डालने का प्रपोजल बनाया है । इसके तहत दोनों तालाबों में नहरी पानी भरने के लिए गढ़ी बोलनी रोड स्थित जेसी-4 पंप हाउस के समीप ही एक नया पंप हाउस बनाया जाएगा। यहां से दोनों तालाबों को कनेक्टिंग करने के लिए साढ़े सात हजार फीट पाइप लाइन डाली जाएगी। अधिक क्षमता की पीवीसी पाइप लाइन डाली जाएगी, जिससे नहर में पानी आने के दौरान इनको आसानी से भरा जा सकेगा। सिंचाई विभाग की तरफ से इसका प्रपोजल मुख्यालय को भेज दिया गया हैं और इसकी स्वीकृति अब अंतिम चरण में है।
विज्ञापन


राजस्थान के पर्यटकों के लिए बनेगा स्टॉप प्वाइंट
प्रशासन का मकसद है कि रेवाड़ी के रास्ते राजस्थान को जाने वाले पर्यटकों के लिए रेवाड़ी को स्टॉप प्वाइंट बनाया जाए। शहर में ऐतिहासिक धरोहरों की बात करें तो बड़ा तालाब का भव्य स्वरूप इस पैमाने पर पूरी तरह से फिट है और यह शहर के सर्कुलर रोड पर भी स्थित है यहीं पर ही ऐतिहासिक हनुमान मंदिर होने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी आते हैं। ऐसे में बड़ा तालाब एक बेहतर पर्यटक स्थल के रूप में विकसित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन






सरकार की ओर से अप्रूवल मिल गई है। अब निदेशालय को इसका एस्टीमेट बनाकर भेजा जाएगा। उसके बाद टेंडर देने की प्रक्रिया शुरू होगी। यह कार्य अगस्त माह के अंत तक शुरू होने की संभावना है।


- राजेश यादव, एक्सईएन, सिंचाई विभाग, रेवाड़ी



शहर के बड़ा तालाब एवं सोलाराही के लिए विभाग को 7.5 करोड़ रुपये का बजट मिल चुका है। पीडब्ल्यूडी की तरफ से सिविल वर्क का पूरा काम कराया जाएगा, जिसमें इसके प्राचीन स्वरूप को बरकरार रखने के साथ अन्य काम होंगे।

- आदित्य देसवाल, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed