फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   protest,civic issuse,farmer,Rewari News

आज 108 विभागों के कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर किसान करेंगे दिल्ली कूच, पुलिस ने लगाए नाके

Wed, 25 Nov 2020 10:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
protest,civic issuse,farmer,Rewari News
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के दिल्ली कूच व ऑल इंडिया ट्रेड एसोसिएशन के आह्वान पर 108 सरकारी विभागों की ओर से वीरवार को हड़ताल के अल्टीमेटम के बीच प्रशासन ने भी हड़ताल व किसान आंदोलन को विफल बनाने के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 10 नाके लगाकर पुलिस पहरा बैठा दिया गया है, प्रत्येक सीमा से दिल्ली की ओर से जाने वाली प्रत्येक गाड़ी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा चार किसान नेताओं को हिरासत में भी लिया गया है। नारनौल से पुलिस की दो अतिरिक्त प्लाटून बुलानी पड़ी है। वहीं बिजली, पानी व सफाई जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं को सुचारु रखने के लिए विभाग की ओर से कच्चे कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की सूरत में तुरंत बर्खास्त कर नये कर्मचारी लगाने के आदेश बुधवार सुबह ही जारी कर दिये गये। वहीं परिवहन विभाग की ओर से शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर पूरा दिन की बजाय सुबह 10 से लेकर दोपहर एक बजे तक चक्का जाम करने का अल्टीमेटम दिया गया है। वहीं प्रशासन ने किसी भी स्थिति से निपटने या फिर यूं कहें कि रात के समय भी निगरानी रखने के लिए जिले की सभी 358 पंचायतों व रेवाड़ी, धारूहेड़ा व बावल के सभी वार्ड में वीरवार व शुक्रवार को ठीकरी पहरा लगाने के आदेश दे दिये गये हैं। इतना ही नहीं अवमानना पर कार्रवाई के आदेश दिये गये हैं।
विज्ञापन

सुबह घर से उठाये किसान नेता
हरियाणा में कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के दिल्ली कूच को लेकर प्रशासन और किसान नेता आमने-सामने आ गए हैं। सुबह करीब 10 बजे बावल में किसान नेता रामकिशन महलावत को हिरासत में लेने के साथ ही तीन अन्य नेताओं अशोक मुसेपुर, समय सिंह व जय किसान-जय जवान आंदोलन के धर्मपाल नंबरदार को भी हिरासत में लिया है। किसान नेता रामकिशन महलवावत का आरोप है कि पुलिस कर्मी सादी वर्दी में हथियारों से लैस होकर उनके आवास पर पहुंचे और अपराधियों की तरह उनको हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 नवंबर तक धारा-144 लागू
जिला प्रशासन ने किसान संगठनों के दिल्ली कूच की चेतावनी के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अंतर राज्य व अंतर जिला नाके सील किए गए हैं। आगामी तीन दिनों के लिए धारा 144 लागू करते हुए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। सभी 10 नाकों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी गई है। जिले की सभी सीमाएं पूरी तरह सील कर दी गई हैं। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर राजस्थान सीमा पर खेड़ा बॉर्डर, बनीपुर चौक, कसौला चौक, भिवाड़ी-धारूहेड़ा व गुरुग्राम- रेवाड़ी बार्डर पर पुलिस बल तैनात है।
नारनौल से मंगवाई दो पलाटून
किसानों को दिल्ली कूच के दौरान फोर्स की किस तरह की कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए नारनौल से पुलिस की दो पलाटून मंगवाई गई। एक पलाटून में 30 जवान होते हैं। इस हिसाब से 60 पुलिसकर्मी अतिरिक्त मंगवाए गए हैं।
किसान आंदोलन व ट्रेड यूूनियन हड़ताल के चलते दो दिन के लिए ठीकरी पहरा लगाने के आदेश दिये गये हैं। कानून व्यवस्था बनाने के लिए व्यापक प्रबंध किये गये हैं। इसके अलावा जिले में धारा-144 लगाते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी गई है। ठीकरी पहरान की अवहेलना करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध पंजाब विलेज एंड स्माल टाउन पेट्रोल एक्ट 1918 की धारा 9 व 11 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

- यशेंद्र सिंह, डीसी रेवाड़ी
ऐहतियात के तौर पर जिले में 10 अतिरिक्त पुलिस नाके बनाए गए हैं। इसके साथ ही चार किसान नेताओं को भी राउंड अप किया गया है।
- अभिषेक जोरवाल, एसपी रेवाड़ी
सरकारी की ओर से हड़ताल को कुचलने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं, लेकिन 108 विभाग के सभी कर्मचारी वीरवार को काम छोड़कर शहर के नेहरू पार्क में हड़ताल पर रहेंगे। कुछ विभागों की ओर से कच्चे कर्मचारियों को डराने के लिए बर्खास्त करने की चेतावनी दी गई है। कर्मचारी किसी भी दबाव में नहीं आयेगा।
- धनराज, प्रधान सर्व कर्मचारी संघ
सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक रोडवेज कर्मचारियों की ओर से चक्का जाम कर विरोध जताया जाएगा। इस दौरान सभी कर्मचारी बस स्टैंड पर प्रदर्शन करेंगे।
- उधम सिंह, प्रधान, रोडवेज यूनियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed