फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Protest against suspension of MPs

Rewari News: सांसदों के निलंबन के विरोध में किया प्रदर्शन

Fri, 22 Dec 2023 10:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 22 Dec 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Protest against suspension of MPs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। देश की संसद में विपक्ष के सांसदों को निलंबित करने के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री डॉ. एमएल रंगा के नेतृत्व में सभी ने नगर पालिका स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरना दिया।

डॉ. एमएल रंगा ने कहा कि विपक्षी नेता महंगाई, भ्रष्टाचार व निजीकरण के खिलाफ आवाज उठाना चाहते थे लेकिन इन मुद्दों पर चर्चा करने की जगह सांसदों को निलंबित किया जो लोकतंत्र के खिलाफ है। खोल ब्लॉक प्रभारी कांग्रेस नेता दिनेश राजेंद्र ठेकेदार व पंजाबी सभा के प्रधान एवं कांग्रेस नेता महेंद्र छाबड़ा सहित कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी को नमन किया। इस अवसर पर कांग्रेस पूर्व प्रवक्ता ओमप्रकाश डाबला, रामू गुर्जर , मामराज, महिपाल, जयपाल रूद, जगदीश, विनोद चौहान, देसराज, शमशेर, ईश्वर हरीनगर, देवेंद्र नाहर, राकेश, मुकेश खरखड़ी, भूपेंद्र, शिवलाल, महाबीर हुसैनपुर, चरण बखापुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed