{"_id":"68b9e5d42bd43e2d6900d26a","slug":"proposal-to-start-physical-education-department-in-igu-rewari-news-c-198-1-rew1001-225177-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आईजीयू में शारीरिक शिक्षा विभाग शुरू करने का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आईजीयू में शारीरिक शिक्षा विभाग शुरू करने का प्रस्ताव
Fri, 05 Sep 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 25मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में खेल परिषद की 9वीं बैठक वीरवार को हुई। इसमें सर्वसम्मति से आईजीयू में शारीरिक शिक्षा विभाग शुरू करने का प्रस्ताव पास किया गया। खिलाड़ियों के हित में निर्णय लिए गए।
खेल परिषद की बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने की। खेल परिषद के प्रधान प्रोफेसर सुनील कुमार ने खेल परिषद के सदस्यों का स्वागत किया। कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह भी उपस्थित रहे।
खेल विभाग के निदेशक डॉ. अशोक कुमार यादव ने खेल परिषद के मुद्दों को विस्तारपूर्वक बताया। खेल परिषद की बैठक के अंतिम कार्यवृत्ति को अनुमोदित किया गया। सत्र 2025-2026 के लिए आईजीयू खेल परिषद के आय और व्यय के बजट अनुमानों को अनुमोदित किया गया।
विज्ञापन
सत्र 2025-2026 के लिए वार्षिक खेल कैलेंडर को स्वीकृत किया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय स्टेडियम तैयार होने पर कम से कम एक खेल के आयोजन के लिए आवंटन हेतु आवेदन कर सकता है।
आगामी वर्षों में अंतर-विश्वविद्यालय चैंपियनशिप अर्थात् एआईआईयू, एनजेडआईयू, एनईजेडआईयू, एनडब्ल्यूजेडआईयू और खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में बिस्तर शुल्क, जलपान, प्रतिभागियों व कॉलेजों से विश्वविद्यालय की ओर से एकत्रित परीक्षण शुल्क में की राशि में संशोधन किया गया।
खेलों की नियमावली (नियम एवं विनियम) तैयार करने हेतु एक समिति गठित करने के लिए स्वीकृत किया गया। खेल परिषद के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव रखा कि विश्वविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग शुरू किया जाए ताकि खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सके। आश्वासन दिया कि विशेष रूप से यूजीसी से संबद्ध पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए पहल की जाएगी।