फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Proposal sought from six villages included in the Municipal Corporation, why Rampura is left out: Harinder Yadav

नगर निगम में शामिल छह गांव से मांगा प्रस्ताव, रामपुरा से किनारा क्यों : हरिंद्र यादव

Wed, 19 Nov 2025 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Proposal sought from six villages included in the Municipal Corporation, why Rampura is left out: Harinder Yadav
हरिन्द्र यादव
रेवाड़ी। पर्यावरण जागरूक अभियान समिति के महासचिव व मीडिया प्रभारी हरिंद्र यादव ने नगर निगम विस्तार प्रस्ताव में रामपुरा गांव को शामिल न किए जाने पर कड़ा रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

प्रेस बयान जारी कर हरिंद्र यादव ने कहा कि जिले में शहर की छोटी सरकार द्वारा गोकलगढ़, चांदावास, कालूवास, मांढैयां, ढालियावास और पदैयावास गांवों को नगर निगम में शामिल करने के लिए प्रस्ताव मांगा गया है लेकिन रामपुरा, जो शहर से बिल्कुल सटा हुआ और आकार व जनसंख्या में बड़ा गांव है, उसका प्रस्ताव न लेना कई सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन

हरिन्द्र यादव ने कहा कि सबसे अधिक नगर निगम सुविधाओं की आवश्यकता रामपुरा को है जिन्हें आज भी वे सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं जो शहर में स्वाभाविक रूप से उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यादव ने सवाल उठाया है कि यदि नगर निगम बनने से इन छह गांवों को सरकारी सुविधाएं मिलेंगी तो फिर रामपुरा गांव को उन सुविधाओं से वंचित क्यों रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed