{"_id":"5f590dae8ebc3e54e57542f2","slug":"property-dealer-mouth-video-rewari-news-rtk572806914","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर अभद्रता करते हुए बनाई वीडियो, डेढ़ करोड़ की रंगदारी नहीं देने पर वायरल करने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर अभद्रता करते हुए बनाई वीडियो, डेढ़ करोड़ की रंगदारी नहीं देने पर वायरल करने की धमकी
विज्ञापन
शहर में कानून व्यवस्था बेकाबू होती जा रही है। बदमाशों ने एक प्रॉपटी डीलर को अगवा कर उसके साथ अभद्रता करते हुए वीडियो बनाई और डेढ़ करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बदमाशों से छूटने के बाद डीलर ने इसकी शिकायत रामपुरा थाना को दी, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार
कर लिया है। आरोपियों की पहचान शहर के सती कॉलोनी निवासी महेश सैनी, यादव नगर निवासी अविनाश उर्फ रिंकू व गांव हजारीवास की चिरंजीलाल कॉलोनी निवासी भीमसिंह उर्फ ठाकुर के रूप में हुई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
अगवा करने के बाद पेशाब पिलाते हुए बनाया वीडियो
पुलिस को दी गई शिकायत में अकबरपुर निवासी रामप्रसाद ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। रामप्रसाद के अनुसार मंगलवार को घर में था। इसी दौरान अविनाश उर्फ रिंकू और भीमसिंह उर्फ ठाकुर सेंट्रो गाड़ी में उसका अपहरण कर शहर की सती कॉलोनी में महेश सैनी के घर के पास ले गए। वहां पहले से महेश सैनी बैठा हुआ था। आरोप है कि महेश सैनी व उसके साथियों ने रामप्रसाद के साथ बुरी तरह मारपीट की और फिर दो लोगों ने उसके हाथ पकड़ लिए। आरोपियों ने उसके मुंह में पेशाब करना शुरू कर दिया और एक बदमाश उसका वीडियो बनाता रहा। बाद में उसे धमकी दी गई कि डेढ़ करोड़ रुपये भिजवा देना, वरना उसका वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। बदमाशों के चुंगल से छूटने के बाद रामप्रसाद ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 365, 385, 386, 323, 500, 506, 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।
विज्ञापन
रामपुरा थाना एसएचओ नीरज कुमार ने बताया कि शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।