{"_id":"5f90690e8ebc3e9ba2052cf4","slug":"privet-hospital-corona-daeth-team-rewari-news-rtk5794384142","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्तपालों में कोविड के कारण हुई मौतों की होगी जांच, कमेटी गठन के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्तपालों में कोविड के कारण हुई मौतों की होगी जांच, कमेटी गठन के आदेश
विज्ञापन
निजी अस्पतालों में कोविड के कारण हुई मृत्यु की जांच की जाएगी, इसके लिए प्रशासन की ओर से कमेटी गठित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। बुधवार को डीसी यशेंद्र सिंह कोविड प्रबंधन समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। डीसी ने कहा कि सभी सरकारी विभागों द्वारा जारी होने वाले पत्रों में दो गज की दूरी व मास्क जरूरी टैग लाइन लिखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूल कॉलेजों के साथ-साथ सभी सरकारी संस्थाओं पर कोविड के बारे में अवश्य बताया जाएं। सिनेमा हॉल खोल दिए गए हैं उनमें एसओपी का पालन किया जा रहा है या नहीं इसके लिए संबंधित एसडीएम सिनेमा हॉल का निरीक्षण करें। एडीसी राहुल हुड्डा ने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों में कोविड के कारण जो मृत्यु हुई है, उसके लिए कमेटी बनाकर जांच की जाए।
68 नए केस के साथ संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 6991 पर
जिले में बुधवार को मिले 68 नए कोविड मरीजों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 6991 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग बुधवार तक 84232 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 6991 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 6400 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 34 मरीजों की मौत हो चुकी। 557 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 76731 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 510 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। 30 मरीजविभिन्न अस्पतालों में व दो जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं, जबकि 525 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
36 शहर व 5 धारूहेड़ा में मिले मरीज
सीएमओ द्वारा जारी मेडिकल हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को जिले से संबंधित 68 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 36 रेवाड़ी शहर, 5 धारूहेड़ा, 3 पाडला, 2-2 जैनाबाद, कोसली, बासदुधा तथा एक-एक असदपुर, भाखली, चांदनवास, चौकी नंबर-1, गोलियाका, कान्हड़वास, मामडिय़ा ठेठर, मनेठी, मीरपुर, आकेड़ा, राजपुरा, गुरावड़ा, सोहना, हांसाका, पचगांव, सीहा, आसियाकी व भूरथला से संबंधित हैं। 54 ठीक हुए मरीजों में 18 रेवाड़ी शहर, 7 धारूहेड़ा, 5 कुंभावास, 4 कोसली व टांकड़ी, 2 बावल तथा एक-एक भोतवास भोंदू, घासेड़ा, गोकलगढ़, गोपालपुर गाजी, गुरावड़ा, कोनसीवास, खंड़ोड़ा, मंदौला, निमोठ, पीथड़ावास, टूमना, सुंदरोज, बेरली कलां व बिसोहा से हैं।
विज्ञापन
जिले में 22 स्थानों पर हो रही सैंपलिंग
समीक्षा बैठक में सीएमओ डॉ सुशील माही ने बताया कि जिले में 22 स्थानों पर सैंपल लिए जा रहे हैं, जिनमें नागरिक अस्पताल, एसडीएच, सीएचसी व पीएचसी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सैंपलिंग के कार्य के लिए 6 मोबाइल यूनिट भी कार्य कर रही हैं। डीसी ने सैंपललिंग की संख्या बढ़ाने के आदेश दिए हैं। इस अवसर पर सीईओ त्रिलोक चंद, एसडीएम कोसली कुशल कटारिया, एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र यादव, एसडीएम बावल मनोज कुमार, डीएसपी हंसराज, डीआरओ विजय यादव, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, सीएमओ डॉ. सुशील माही, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. अजीत सिंह, डॉ. दीपक, डॉ. अशोक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।