फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Private hospitals will be investigated for taking more money from Corona patients

निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों से अधिक पैसे लेने की जांच होगी

Fri, 14 May 2021 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Private hospitals will be investigated for taking more money from Corona patients
कोरोना आपदा के बीच कुछ निजी अस्पताल कोविड मरीजों की जेब पर डाका डालने का काम कर रहे है। प्रशासन को रेवाड़ी व धारूहेड़ा में दो निजी अस्पतालों में कोविड मरीजों से सरकार द्वारा निर्धारित रेट से चार गुणा ज्यादा पैसे वसूलने की शिकायतें मिली थी। उसके बाद डीसी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने वीरवार को दोनों ही अस्पतालों में कार्रवाई की। इस दौरान ना केवल मरीजों के तीमारदारों से बात की, बल्कि अस्पताल का रिकॉर्ड भी चेक किया। टीम के साथ पुलिस भी मौजूद थी। कई घंटे चली कार्रवाई के बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन

टीम अपनी रिपोर्ट सीएमओ को सौंपेगी। उसके बाद अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। दरअसल, शहर के सरकुलर रोड स्थित एक अस्पताल व धारूहेड़ा के अस्पताल को लेकर डीसी को जानकारी मिली थी कि दोनों ही अस्पताल कोरोना के मरीजों के इलाज के नाम पर मोटी रकम वसूल रहे हैं। एक दिन पहले ही एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए डीसी यशेन्द्र सिंह ने सीएमओ को कार्रवाई का निर्देश दिया था। सीएमओ ने वीरवार को डॉ. विशाल राव, डॉ. प्रदीप यादव व डॉ. सुरेश की एक टीम गठित की और दोनों ही अस्पतालों पर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed