{"_id":"66d649c14aa5529c2d004fb4","slug":"prince-first-in-drawing-competition-rewari-news-c-198-1-rew1001-208839-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रिंस प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रिंस प्रथम
Tue, 03 Sep 2024 04:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 03 Sep 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 07रेवाड़ी। राजकीय मॉडर्न संस्कृत स्कूल जाटूसाना में प्रतियोगिता के बाद एक साथ एकत्रि
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। भारत विकास परिषद की ओर से ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन शहीद होशियार सिंह राजकीय मॉडर्न संस्कृत स्कूल जाटूसाना में किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों के कक्षा 3 से कक्षा 11वीं तक के 92 बच्चों ने भाग लिया। ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रिंस प्रथम स्थान पर रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलन से हुई। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष दिनेश सैनी ने परिषद के कार्यों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि सुरेंद्र मोरवाल ने ड्राइंग विषय पर विस्तार से बताया। मोरवाल ने कहा कि प्रतियोगिताओं से प्रतिभा निखरती है। ड्राइंग प्रतियोगिता में चित्रकला का विषय भगवान श्रीकृष्ण की बचपन से जीवन से संबंधित अदा थी। विशिष्ट अतिथि रवींद्र ने कहा कि बच्चों को अपने माता-पिता व गुरुजनों के बताए मार्ग पर चलना चाहिए।
निर्णायक की भूमिका में मनीष कुमार व अजय कुमार रहे। ड्राइंग प्रतियोगिता में ग्रुप 1 में प्रिंस प्रथम, हेमंत बत्रा द्वितीय और नैंसी तृतीय स्थान पर रहीं। ग्रुप 2 में सिमरन प्रथम, आश द्वितीय और कशिश तृतीय रहीं। ग्रुप 3 में नक्षित कुमार प्रथम, शिवानी द्वितीय और भूमिका तृतीय स्थान पर रहीं। ग्रुप 4 में रेयान प्रथम, जानवी द्वितीय और जीवेश तृतीय रहे। सांत्वना पुरस्कार रियाना को दिया गया। ग्रुप 5 में चेतना प्रथम, क्षितिज द्वितीय और तत्वी तृतीय और सांत्वना पुरस्कार नक्श को दिया गया। ग्रुप 6 में प्रिंस प्रथम, सुगन द्वितीय और शिवानी तृतीय शिवानी और सांत्वना पुरस्कार चंचल व सान्वी को दिया गया। सभी विजेताओं को मोमेंटो व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
ड्राइंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र भी दिए गए। संयोजक मोहित सचदेवा रहे। इस मौके पर मुकेश सैनी, दिनेश सैनी, हुकमचंद प्रजापत, प्रेम कुमार, नितिन गोयल, दयाराम आर्य, रविन्द्र, सोनू बत्रा उपस्थित थे।