फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Presented inverter battery and sound system to the school

Rewari News: विद्यालय को इनवर्टर बैटरी और साउंड सिस्टम किए भेंट

Sun, 03 Mar 2024 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Presented inverter battery and sound system to the school
रेवाड़ी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में बैंक ने इनवर्टर बैटरी और साउंड सिस्टम भेंट किए। प्राचार्य मनोज कुमार ने एसएमसी सदस्यों के साथ बैंक मैनेजर हरिमोहन यादव का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट सोशल रेस्पॉन्सिब्लिटी (सीएसआर) के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रास मार्केट रेवाड़ी ने विद्यालय को इनवर्टर बैटरी और साउंड सिस्टम भेंट किए। बैंक मैनेजर हरि मोहन यादव ने बैंक संबंधी विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बैंक में अकाउंट खुलवाने से लेकर लोन लेने तक की सभी प्रक्रियाओं से अवगत कराया और बैंक संबंधी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन


एसएमसी सदस्यों ने बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रास मार्केट रेवाड़ी को धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा कि बैंक की ओर से दी गई सुविधाओं से निश्चित रूप से विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष होशियार सिंह, उपाध्यक्ष सुमन देवी, शिक्षाविद् दयाराम आर्य, एसएमसी सदस्य कैप्टन फकीर चंद, शेरसिंह, गीता देवी, ममता देवी, सुमन देवी, सहित प्रवक्ता विक्टोरिया यादव, अध्यापक रविंद्र कुमार सैनी, मुकेश कुमार, नरेंद्र सिंह, मंजूलता, प्रिया देवी, पूनम देवी, मेनपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed