फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Preparations started for implementing new education policy in IGU

आईजीयू में नई शिक्षा नीति लागू करने के लिए तैयारियां शुरू

Fri, 13 Aug 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Preparations started for implementing new education policy in IGU
आईजीयू में सभी विभाध्यक्षों के साथ बैठक करते कुलपति प्रो. एसके गक्खड़। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) मीरपुर की ओर से आगामी सत्र में नई शिक्षा नीति को लागू करने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस संदर्भ में विवि में एक ऑनलाइन व्याख्यान भी आयोजित किया गया। इसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की शैक्षणिक मामलों की अधिष्ठाता प्रो. मंजुला चौधरी ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम को लचीला बनाते हुए इसे रोजगारपरक बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 के दौरान सभी विश्वविद्यालयों को इसे क्रियान्वयन करने के संबंध में एक व्यापक योजना बनाए जाने की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त पाठ्यक्रम को लचीला बनाने, अधिक रोजगारपरक बनाने, संस्थागत विकास, शिक्षकों का प्रशिक्षण, विश्वविद्यालय में अनुसंधानात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने सहित अन्य पहलुओं पर मंथन किया जाना जरूरी है। आने वाले समय में उच्चतर शिक्षा एवं संस्थान, कॉलेजों को अधिक स्वायतता किस प्रकार दी जा सकती है, कक्षा मूल्यांकन कार्य आदि पर भी मंथन किया गया। कुल सचिव प्रो. प्रमोद कुमार ने इस व्याख्यान के मुख्य वक्ता का स्वागत किया। कुलपति प्रो. एसके गक्खड़ ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की और उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से विश्वविद्यालय को नई शिक्षा नीति को व्यवहारिक रूप से लागू करने में सहायता मिलेगी। व्याख्यान का आयोजन शैक्षणिक मामलों की अधिष्ठाता प्रो. ममता कामरा द्वारा करवाया गया और विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया। शुक्रवार को को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसके गक्खड़ ने कुल सचिव प्रो. प्रमोद कुमार व शैक्षणिक मामलों की अधिष्ठाता प्रो. ममता कामरा सहित विभिन्न विभागाध्यक्षों के साथ एक बैठक का आयोजन कर इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed