{"_id":"68769b937700a3955c0542e8","slug":"preparations-for-the-state-level-science-seminar-have-begun-competitions-will-be-held-at-the-block-level-till-july-22-rewari-news-c-198-1-fth1001-222627-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राज्यस्तरीय विज्ञान संगोष्ठी की तैयारी शुरू, 22 जुलाई तक खंडस्तर पर होंगी प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राज्यस्तरीय विज्ञान संगोष्ठी की तैयारी शुरू, 22 जुलाई तक खंडस्तर पर होंगी प्रतियोगिताएं
Tue, 15 Jul 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम की ओर से खंड एवं जिला स्तर पर विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके तहत 22 जुलाई तक खंडस्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ रेनू यादव ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को 22 जुलाई तक खंड स्तर पर प्रतियोगिता कराने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद 7 अगस्त को जिलास्तरीय विज्ञान संगोष्ठी (साइंस सेमिनार) आयोजित की जाएगी।
खंड स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिला स्तर पर चयनित विजेता सितंबर के प्रथम सप्ताह में गुरुग्राम में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद राज्यस्तरीय विजेता 30 अक्तूबर को बंगलुरू स्थित विश्वेश्वरैया औद्योगिक एवं प्रौद्योगिकी संग्रहालय में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
प्रतियोगिता के लिए होंगे ये नियम
प्रतियोगिता में कक्षा 8वीं से 10वीं तक पढ़ने वाले सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। सेमिनार शुरू होने से पहले सभी प्रतिभागियों के लिए एक लिखित परीक्षा होगी। प्रतिभागियों को दिए विषय पर 5-6 मिनट की अवधि के लिए अपनी प्रस्तुति देनी होगी। इसके बाद उसी विषय पर निर्णायक मंडल के सदस्यों के द्वारा प्रत्येक प्रतिभागी से गए 3 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रतिभागी को 2 मिनट के भीतर उनमें से किन्हीं 2 सवालों के उत्तर देने होंगे। प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुति के दौरान पोस्टर, चार्ट या कंप्यूटर आधारित स्टेटिक स्लाइड इस्तेमाल की जा सकती है, बशर्ते इनकी संख्या 5 से अधिक न हो। प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुति के दौरान 3-डी मॉडल, एनीमेशन, पॉपअप रोल ओवर, वीडियो के इस्तेमाल की अनुमति नहीं होगी।
वर्जन
विज्ञान संगोष्ठी से विद्यार्थियों को खोज की भावना से विज्ञान की दुनिया में नए आयाम स्थापित करने का मौका मिलता है। प्रतियोगिता में कक्षा 8वीं से 10वीं कक्षा तक के सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।-रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ रेवाड़ी।