{"_id":"693dae45bb0bf612ec0f5b80","slug":"preparations-are-in-full-swing-for-the-nahata-foundations-fourth-mass-marriage-ceremony-rewari-news-c-198-1-rew1001-230352-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नाहटा फाउंडेशन के चौथे सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नाहटा फाउंडेशन के चौथे सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर
विज्ञापन
परिवार मिलन समारोह के दौरान एकत्रित हुए लोग। स्रोत : संस्था
- फोटो : संवाद
रेवाड़ी। नाहटा फाउंडेशन की तरफ से 23 जनवरी 2026 को होने वाले चौथे सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को अलवर बाईपास के पास 11 जोड़ों के परिवारजनों के लिए परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जोड़ों और उनके परिवारों के लिए खाने-पीने की उत्तम व्यवस्था की गई थी। इस दौरान संस्था ने सभी को आगामी विवाह समारोह से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। परिवारजनों को विवाह से पूर्व और विवाह के दिन पालन करने योग्य कार्यों, ध्यान रखने वाली बातों तथा कार्यक्रम की समय-सारणी से अवगत कराया गया। साथ ही नवविवाहित जोड़ों को प्रेम स्वरूप दी जाने वाली वस्तुओं का विवरण भी साझा किया गया।
विशिष्ट अतिथि मुकेश जैन ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में समानता, सहयोग और सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं। उन्होंने नाहटा फाउंडेशन के निरंतर सामाजिक कार्यों की सराहना की और सभी जोड़ों को सुखमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। पार्षद अमित नाहटा जैन ने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य मात्र विवाह संपन्न कराना नहीं, बल्कि हर परिवार को सम्मान, सहयोग और सही मार्गदर्शन प्रदान करना है।
विज्ञापन
फाउंडेशन की अध्यक्ष रीतिभा नाहटा ने परिवारजनों से संवाद करते हुए संस्था के सामाजिक उद्देश्यों और कार्यप्रणाली की जानकारी दी। इस अवसर पर राजवीर दायमा, सुरेंद्र रावत, सौम्या, संजय शर्मा, नरेंद्र शर्मा, राकेश देहरू, सुभाष व्यास, केके श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।