{"_id":"67c4a993b270de66b90244d5","slug":"ppp-camps-will-be-organized-in-every-assembly-constituency-till-31-march-rewari-news-c-198-1-rew1001-215953-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 31 मार्च तक हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे पीपीपी शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 31 मार्च तक हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे पीपीपी शिविर
Mon, 03 Mar 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 13गांव जैनाबाद में आयोजित शिविर में पहुंचे लोग। स्रोत : प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री के आदेश पर गांव जैनाबाद में परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) से संंबंधित शिकायतों व समस्याओं के निदान के लिए शिविर लगाया गया। प्रदेश के पीपीपी कॉर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने शिविर में महिलाओं की समस्याओं का निदान किया।
कॉर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने बताया कि 31 मार्च तक प्रदेश की हर विधानसभा में इस तरह के शिविर लगेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आदेश दिए हैं कि परिवार पहचान पत्र में जितनी भी कमियां हैं उन सभी को दूर करके सरकार योजनाओं का लाभ जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे। गांव जैनाबाद में शिविर का शुभांरभ किया गया। उन्होंने कहा कि पीपीपी में जो कमियां है वो दूर करके सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। शिविर में 500 महिलाओं ने अपनी शिकायतें दर्ज करवाई, जिनमें 13 बुढ़ापा पेंशन, 4 विधुर पेंशन, 3 अविवाहित पेंशन, 36 बीपीएल कार्ड व 117 आयुष्मान कार्ड लोगों की तुरंत बनाई गई। सूर्य घर योजना के भी 123 पंजीकरण करवाया गया। पीपीपी में जिनके बैंक अकाउंट नम्बर, मोबाइल नंबर व आधार नंबर नही जुड़ रहे थे, उन सभी के कार्य पूर्ण किए गए हैं। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि राजबीर प्रधान, मास्टर चांदराम, सामाजिक कार्यकर्ता अमन शर्मा, जोनल कॉर्डिनेटर रत्न सिंह मौजूद थे।