फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   power corporation SDO suspend

बिजली निगम का एसडीओ सस्पेंड

Wed, 12 Aug 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रेवाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला रेवाड़ी Updated Wed, 12 Aug 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
बिजली निगम के एसडीओ दीवान चंद को विजिलेंस जांच के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। उनकी जगह नए एसडीओ संदीप कुमार ने अपना पद ग्रहण किया है।
विज्ञापन


दीवान को निगम के कार्यों में कोताही बरतने व निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचाने पर सस्पेंड किया गया है। उनके स्थान पर फरीदाबाद से स्थानंतरण होकर आए संदीप कुमार ने अपना पद ग्रहण कर लिया है ।

कोसली से विधायक एवं सहकारिता राज्य मंत्री बिक्रम सिंह ठेकेदार ने बताया कि विजिलेंस की जांच में अनियमितता मिलने पर एसडीओ को सस्पेंड कर दिया है।

इसलिए किया सस्पेंड
एसडीओ दीवान चंद के खिलाफ विजिलेंस में शिकायत दी गई थी, जिसमें वह दोषी पाया गया। बताया गया है कि गांव धर्मपुर में बिजली लाइन खिंचवाई गई है। इसका एस्टीमेट बनाकर ग्रामीणों से पैसा लेकर निगम में जमा कराना था, लेकिन पैसा निगम तक नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा था, निगम में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार
कोसली में बिजली निगम में भ्रष्टाचार को लेकर पूर्व में यहां के विधायक एवं सहकारिता राज्य मंत्री बिक्रम सिंह ठेकेदार भी बोल चुके हैं।

कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने एक कार्यक्रम में कहा था कि बिजली निगम भ्रष्टाचार के मामले में पुलिस और तहसील से भी आगे निकल चुका है। जबकि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने भी कहा था कि प्रदेश में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार कोसली में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन...
एसडीओ दीवान चंद का कहना है कि उन्हें बलि का बकरा बनाया गया है। क्योंकि गांव में लाइन जेई ने खिंचाई थी। उन्होंने जेई सहित कई कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed