{"_id":"66c24c6915f247c3370b8807","slug":"potholes-formed-on-siha-dhawana-road-fear-of-accident-rewari-news-c-198-1-rew1001-208238-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सीहा-धवाना मार्ग पर बने गड्ढे, हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सीहा-धवाना मार्ग पर बने गड्ढे, हादसे की आशंका
Mon, 19 Aug 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 19 Aug 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 03रेवाड़ी। सीहा-धवाना सड़क मार्ग की जर्जर हालत। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंड। सीहा-धवाना मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो गई है। इस सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाने से बाइक चालकों को गड्ढों का पता नहीं चलता है और वे दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं।
सीहा से गांव धवाना की ओर जाने वाले इस सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढे हैं। इसकी शिकायत कई बार लोगों ने संबंधित विभाग से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गईं। यह सड़क गांव धवाना, मंदोला ओर खोल होते राष्ट्रीय राजमार्ग 11 को जोड़ता है। इस पर सरकारी स्कूल, सरकारी व निजी अस्पताल और बड़ा बाजार मौजूद है। हजारों छात्र इस मार्ग से स्कूल जाते हैं। वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। बारिश के मौसम में लोग हादसे का शिकार होते हैं।
सरपंच मामचंद लुहाना, बाबूलाल धवाना, विकास यादव, पंच मामराज सिंह, मोहित सेठ, कमल धवाना, रामपाल महाशय, रवि ने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। रात्रि के समय तो पैदल चलने वाले राहगीर भी इस सड़क मार्ग से नहीं गुजर सकते। ग्रामीणों ने शासन व प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
-- -- -- -
वर्जन:
सड़क की मरम्मत कराने के लिए संबंधित विभाग से संपर्क किया जा रहा है। इसके बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। लोगों को काफी परेशानी हो रही है। फिर से रिमाइंडर करवाया जाएगा।-सरिता यादव, सरपंच, सीहा।