फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Portal of Higher Education Department opened in the afternoon, online application started

दोपहर को खुला उच्च्तर शिक्षा विभाग का पोर्टल, ऑनलाइन आवेदन शुरू

Mon, 16 Aug 2021 10:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Portal of Higher Education Department opened in the afternoon, online application started
साइबर कैफे पर ऑनलाइन आवेदन करते विद्यार्थी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) मीरपुर व जिले के 18 कॉलेजों में सोमवार से ऑनलाइन प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं उच्चतर शिक्षा विभाग के पोर्टल पर दोपहर 12 बजे के बाद ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन

पिछले साल की तरह इस साल भी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया देरी से शुरू हो रही है। आईजीयू से संबद्ध कालेजों सरकारी और सेल्फ फाइनेंस को मिलाकर लगभग 18 महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष के लिए लगभग 10 हजार सीटों पर दाखिले होने हैं। बता दें कि इससे पहले कॉलेजों में 12 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू होनी थी। लेकिन ट्रॉयल के दौरान तकनीकी परेशानी आने के चलते 16 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का नोटिफिकेशन जारी किया गया था।
विज्ञापन

आईजीयू में सोमवार से बीटेक में आवेदन हुए शुरू
आईजीयू प्रबंधन की तरफ से जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार बीटेक में 16 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। सोमवार को आईजीयू में बीटेक सीएससी, बीटेक सीएससी लीटरल एंट्री (लीट) में आवेदन शुरू हुए। वहीं एमकॉम ऑनर्स व बीएचएमसीटी में 18 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। इसके अलावा बाकी सभी कोर्स एमए हिंदी, एमए अंग्रेजी, एमए इतिहास, एमए राजनीति विज्ञान, मास्टर आफ सोशल वर्क, एमएससी योगा, एमएससी अर्थशास्त्र, एमकॉम, एमबीए, एमएससी गणित, एमएससी गणित विद कंप्यूटर साइंस, एमएससी रसायन विज्ञान, एमएससी भौतिक विज्ञान, एमएससी मनोविज्ञान, एमएससी भूगोल, एमएससी पर्यावरण विज्ञान, एमएससी बायोटेक्नोलाजी, एमएससी प्राणी विज्ञान, एमएससी वनस्पति विज्ञान, एमएसीए, एलएलबी तीन वर्षीय में 20 अगस्त से आवेदन शुरू होंगे। दाखिले से संबंधित शेड्यूल और कक्षाओं से संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। वहीं दाखिलों से संबंधित किसी भी प्रकार के बदलाव, सूचना व जानकारी विवि की वेबसाइट पर डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीयू की आवेदन प्रक्रिया
- 16 अगस्त से 21 सितंबर तक बीटेक में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
- 18 से 1 सितंबर तक एमकॉम आनर्स पांच वर्षीय व बीएचएमसीटी में दाखिले के लिए आवेदन किया जा सकता है।
- 20 अगस्त से 10 सितंबर के बीच बाकी अन्य सभी कोर्सों के लिए आवेदन शुरू होंगे।
12 बजे के बाद पोर्टल खुलने से आवेदन प्रक्रिया चली धीमी
उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से सोमवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 12 बजे तक पोर्टल नहीं खुलने के कारण विद्यार्थी परेशान बने रहे। पहले दिन ऑनलाइन आवेदन को लेकर विद्यार्थियों का रुझान कम रहा। इस बार विद्यार्थियों को 16 से 26 अगस्त के बीच ऑनलाइन आवेदन करना होगा। विभाग की ओर से विद्यार्थियों को आवेदन के लिए सिर्फ 11 दिनों का समय मिल पाया है। जिले में राजकीय, राजकीय अनुदान प्राप्त व निजी सहित कुल 18 कॉलेजों की 10440 सीटों पर दाखिले होने हैं। इसके अलावा मेरिट लिस्ट बेस्ट पांच विषयों के आधार पर की जाएगी। विद्यार्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच आवेदन में पहली पसंद भरने वाले कॉलेज के ऑनलाइन माध्यम से होगी।
कालेजों में दाखिले का शेड्यूल
- 16 से 26 अगस्त के बीच आनलाइन आवेदन।
- 18 से 28 अगस्त के बीच प्रथम पसंद भरने वाले कालेजों में आवेदनों की आनलाइन वेरिफिकेशन होगी।
- 2 सितंबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी।
- 2 से 6 सितंबर के बीच पहली मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों को फीस जमा करानी होगी।
- 8 सितंबर को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी।
- 8 से 11 सितंबर के बीच दूसरी मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों को फीस जमा करानी होगी।
- 13 सितंबर को कालेजों में सीटें खाली रहने की स्थिति में दोबारा से पोर्टल खोला जाएगा।
अनिवार्य रहेगा परिवार पहचान पत्र
परिवार पहचान पत्र पिछले साल की तरह इस साल भी अनिवार्य रहेगा। परिवार पहचान पत्र के बिना विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन में परेशानी हो सकती है। आनलाइन आवेदन के दौरान परिवार पहचान पत्र के कालम को भरे बिना आगे का पेज नहीं खुलेगा। परिवार पहचान पत्र न होने की सूरत में विद्यार्थियों की आवेदन प्रक्रिया अधूरी मानी जाएगी।
राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-18 के कार्यवाहक प्राचार्य शशिभूषण ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग की ओर से आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को 11 दिन दिए गए हैं। 26 अगस्त तक आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी। कॉलेज में भी ऑनलाइन आवेदन की निशुल्क व्यवस्था की गई है।

इधर, आईजीयू मीरपुर के कुलसचिव प्रो. प्रमोद कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से दाखिलों को लेकर सोमवार से आवेदन शुरू हो गए हैं। शेड्यूल के अनुसार विवि में 10 सितंबर तक विभिन्न कोर्सों में दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी। दाखिले से संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर या विवि के शिक्षण विभागों से भी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed